चमोली : तहसील दिवस में 25 शिकायतों का मौके पर निस्तारण

Team PahadRaftar

तहसील दिवस में 25 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश

चमोली : विकासखंड दशोली के ब्लॉक सभागार में मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम में विभिन्न गांवों से पहुंचे ग्रामीणों ने सड़क, पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य, शिक्षा और जंगली जानवरों से फसलों को हो रहे नुकसान सहित कुल 64 शिकायतें दर्ज कराईं।

मुख्य विकास अधिकारी ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान 25 शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जबकि शेष मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आमजन को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख विनीता देवी, परियोजना निदेशक आनंद सिंह भाकुनी, उपजिलाधिकारी आरके पांडे, तहसीलदार दीप्ति शिखा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Next Post

चमोली : पोखरी के सिमखोली गांव में सार्वजनिक कार्यक्रमों में शराब पर पूर्ण प्रतिबंध

पोखरी के सिमखोली गांव में सार्वजनिक कार्यक्रमों में शराब पर पूर्ण प्रतिबंध चमोली : विकासखंड पोखरी के सिमखोली गांव में महिला मंगल दल ने समाज में बढ़ती नशे की समस्या को देखते हुए बड़ा फैसला लिया है। ग्राम सभा में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि अब […]

You May Like