चमोली : ज्योति विद्यालय के वार्षिकोत्सव में दिखी सांस्कृतिक विविधता की झलक

admin

ज्योति विद्यालय के वार्षिकोत्सव समारोह में दिखी देश की सांस्कृतिक विविधता की झलक

संजय कुंवर

चमोली : ज्योति विद्यालय ज्योतिर्मठ का वार्षिकोत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ बड़ी धूमधाम से मनाया गया।

वार्षिकोत्सव में मुख्य अतिथि रहे बदरीनाथ के विधायक लखपत बुटोला, विशिष्ट अतिथि फादर जार्ज, पालिका अध्यक्ष देवेश्वरी शाह, ब्लॉक प्रमुख अनुप नेगी, नैन सिंह भंडारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। विधायक लखपत बुटोला ने छात्रों को शैक्षणिक गतिविधियों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए प्रोत्साहित किया गया।

ब्लाक प्रमुख अनुप नेगी ने नशामुक्ति के लिए छात्रों और अभिभावकों किया जागरूक। कहा नशा एक अभिशाप है,यह एक ऐसी बुराई है, जिससे इंसान का अनमोल जीवन समय से पहले ही मौत का शिकार हो जाता है। कार्यक्रम में कक्षा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।

 

Next Post

ऊखीमठ : मां चण्डिका विभिन्न गांवों का भ्रमण कर श्रद्धालुओं को दे रही आशीर्वाद

लक्ष्मण नेगी  ऊखीमठ : तल्लानागपुर की ह्रदय स्थली के रूप  विख्यात  चोपता फलासी में जगत कल्याण के लिए तपस्यारत भगवती चण्डिका की दिवारा यात्रा इन दिनों घर दिवारा के तहत  कोल्लू – भन्नू  गांवों का भ्रमण कर  ग्रामीणों की कुशलक्षेम पूछकर आशीर्वाद दे रही है। 25 वर्षो बाद  दिवारा यात्रा […]

You May Like