आजादी के अमृत महोत्सव पर देवग्राम की महिलाओं ने सफाई अभियान चलाकर घरों में लगाया तिरंगा – पहाड़ रफ्तार

Team PahadRaftar

आजादी की अमृत महोत्सव पर दूरस्थ गांव में भी हर घर तिरंगा अभियान से लोगों में उत्साह है। ग्रामीण क्षेत्रों में प्रधान द्वारा ग्रामीणों को तिरंगा वितरित किया जा रहा है।

आजादी के अमृत महोत्सव एवं हर घर तिरंगा अभियान के तहत ग्राम पंचायत देवग्राम में महिला संगठन द्वारा आने वाले राष्ट्रीय महापर्व 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गाँव के सार्वजनिक स्थानों, रास्तों, मंदिरों और राजकीय प्राथमिक विद्यालय देवग्राम में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर स्वछता अभियान में शामिल सभी महिलाओं को ग्राम प्रधान देवग्राम देवेन्द्र सिंह रावत द्वारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा प्रत्येक परिवार के घरों की छतों पर लहराने हेतु वितरण किया गया। इस स्वच्छता अभियान कार्यक्रम एवं तिरंगा अभियान में आशा कार्यकत्री श्रीमती संतोषी देवी, वार्ड सदस्य श्रीमती लक्ष्मी देवी व श्रीमती चंद्रा देवी, सरस्वती देवी पूर्व प्रधान , हरि सिंह कंडवाल, हरकी देवी , राधिका देवी, सुनीता देवी, सुंदरी देवी, मीना, कविता, सोनी, कृष्णा देवी आंगनवाड़ी कार्यकत्री देवग्राम सहित कई महिलाओं ने भागीदारी दी।

Next Post

बदरीनाथ धाम में बीकेटीसी के अधिकारी व कर्मचारियों ने निकाली तिरंगा यात्रा - संजय कुंवर

बदरीनाथ : आजादी का अमृत महोत्सव 2022 और तिरंगा यात्रा संजय कुंवर बदरीनाथ – बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति ने निकाली बदरीनाथ धाम में तिरंगा यात्रा – प्रभारी मुख्य कार्याधिकारी सुनील तिवारी के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा ने बदरीपुरी का भ्रमण किया।श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने आजादी के अमृत उत्सव के […]

You May Like