दिल्ली / चमोली : समाजिक कार्यकर्ता, पत्रकार और प्रकृति प्रेमी संजय कुंवर को गणतंत्र दिवस कर्तव्य पथ पर परेड में शरीक होने के लिए विशेष अतिथि आमंत्रित किए गए हैं। इसके लिए वे दिल्ली पहुंच गए हैं।

नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन और भारतीय वन्य जीव संस्थान देहरादून की पहल पर चमोली जनपद के ज्योतिर्मठ क्षेत्र के गंगा प्रहरी संजय कुंवर भी बतौर विशेष अतिथि के रूप में ज्योतिर्मठ से नई दिल्ली पहुंच गए हैं। जो कल प्रातः कर्तव्य पथ की परेड में विशेष अतिथि के रूप में जनपद चमोली का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने बताया कि वर्ष 2022 से ही वो भारतीय वन्य जीव संस्थान देहरादून से प्रशिक्षण प्राप्त कर गंगा प्रहरी बने और तब से लगातार संस्थान द्वारा चलाए गए उत्तर दाई पर्यटन, ईको टूरिज्म की विद्या बर्ड वाचिंग प्रशिक्षण, क्लीन गंगा अभियान, जैव विविधता संरक्षण मिलेट फूड्स जागरूकता कार्यक्रम में भाग लेकर क्षेत्र के होम स्टे संचालकों को इन जैविक और मोटे अनाजों के बने प्रोडक्ट से रूबरू कराने के साथ-साथ चमोली जनपद के ज्योतिर्मठ क्षेत्र में पक्षी अवलोकन बर्डिंग के लिए युवाओं को प्रशिक्षित करने के साथ ही क्षेत्र में आने वाले देशी – विदेशी पक्षी प्रेमियों और प्रकृति प्रेमियों को बर्ड वाचिंग कराते हैं। पक्षी अवलोकन से स्वरोजगार आजीविका संवर्धन भी करते हैं। उन्होंने कहा कि वो सीमित संसाधनों के बलबूते महज एक बेनाकुलर से ही NDBR रेंज में अभी तक करीब 170 से अधिक प्रजातियों के पक्षियों की साइटिंग कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि वाइल्ड लाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया द्वारा ज्योर्तिमठ के औली रोड टीवी टावर के समीप XRA कॉटेज स्थित जलज सेंटर से भी जुड़े हैं, जहां की लाइब्रेरी से बर्ड वाचिंग संबंधित उपयोगी किताबों के साथ-साथ स्थानीय जैविक उत्पादों मोटे अनाजों से बने फूड्स के विपणन हेतु प्रचार प्रसार भी करते हैं। उन्होंने कहा कि कल प्रातः काल उन्हें विशेष अतिथि के रूप में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कर्तव्य पथ की परेड को अतिथि दीर्घा से देखने का जो मौका मिल रहा है उसको लेकर में काफी उत्साहित हैं। जिसके लिए खास तौर पर भारतीय वन्य जीव संस्थान देहरादून और राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन का धन्यवाद है जो हमें सीमांत क्षेत्र ज्योतिर्मठ से लेकर नई दिल्ली के कर्तव्य पथ तक की शानदार आथित्य सत्कार कराया है।
दरअसल इस बार पूरे देश भर से विशेष अतिथियों को उनके जीवनसाथियों या एक परिजन के साथ 26 जनवरी, 2026 को नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर 77वें गणतंत्र दिवस परेड को देखने के लिए आमंत्रित किया गया है। इस पहल का उद्देश्य राष्ट्र निर्माण में उत्कृष्ट योगदान को मान्यता देना और राष्ट्रीय महत्व के समारोहों में जीवन के विभिन्न क्षेत्रों के कार्य करने वाले भारतीय नागरिकों को शामिल करके उनकी जन भागीदारी को मजबूत करना है उत्तराखंड से विशेष रूप से आमंत्रित इन व्यक्तियों में प्रमुख सरकारी जन उपयोगी योजनाओं और राष्ट्रीय मिशनों से जुड़े सफल व्यक्ति,और लाभार्थी शामिल हैं। उत्तराखंड के विभिन्न जिलों से इनमें जैविक खेती करने वाले उन्नत शील किसान, दलहन आत्मनिर्भरता मिशन के लाभार्थी, महिला उत्पादक समूह, स्वयं सहायता समूह के सदस्य, मिलेट फूड, से आजीविका संवर्धन,लखपति दीदियां, जल जीवन मिशन और पीएम आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत आने वाले ग्रामीण परिवार भी शामिल हैं।
अतिथि सूची में इसरो के गगनयान और चंद्रयान जैसे मिशनों से जुड़े वैज्ञानिक, नवप्रवर्तक और तकनीकी विशेषज्ञ, डीप ओशन मिशन के शोधकर्ता, डीआरडीओ के पेशेवर, बायो ई3 नीति के तहत जैव प्रौद्योगिकी उद्यमी, सेमीकॉन इंडिया कार्यक्रम और एसआरआई फंड के तहत समर्थित स्टार्टअप भी शामिल हैं। साथ ही स्वच्छ गंगा राष्ट्रीय मिशन के जल योद्धाओं, एनडीएमए स्वयंसेवकों, को भी बुलाया गया है।
विशेष अतिथियों के लिए राष्ट्रीय युद्ध स्मारक, प्रधानमंत्री संग्रहालय और दिल्ली के अन्य प्रमुख स्थानों के भ्रमण की व्यवस्था भी की गई है। उन्हें अपने दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्रियों से बातचीत करने का अवसर मिलेगा।
