देहरादून : खेल मंत्री रेखा आर्य ने ज्योतिर्मठ के राष्ट्रीय टेबल टेनिस खिलाड़ियों को किया सम्मानित

Team PahadRaftar

संजय कुंवर 

देहरादून : उत्तराखंड की खेल मंत्री रेखा आर्य ने देहरादून परेड ग्राउंड में ज्योतिर्मठ के राष्ट्रीय टेबल टेनिस खिलाड़ियों को किया सम्मानित।

जनपद चमोली के ज्योतिर्मठ टेबल टेनिस ट्रेनिंग सेंटर के होनहार राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी बच्चों के लिए सम्मान समारोह का सिलसिला लगातार जारी है, खेल विभाग चमोली के अंत राष्ट्रीय कोच विजय कुमार के मार्ग दर्शन में टीटी की तकनीकी प्रशिक्षण और अपने बेहतर दमदार प्रदर्शन के चलते राज्य का नाम विभिन्न राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में रोशन कर चुके ज्योतिर्मठ के प्रशिक्षु टीटी खिलाड़ियों को आज देहरादून परेड ग्राउंड में एक विशेष कार्यक्रम में सम्मानित किया गया है। खेल विभाग चमोली के ज्योतिर्मठ टीटी ट्रैनिंग सेंटर के मुख्य कोच विजय कुमार ने बताया कि सीमांत क्षेत्र ज्योर्तिमठ जनपद चमोली के होनहार नेशनल टेबल टेनिस खिलाड़ी प्रशिक्षु बच्चों को आज परेड ग्राउंड में एक खास समारोह में आमंत्रित करते हुए खेल और युवा कल्याण मंत्री उत्तराखंड सरकार रेखा आर्य ने सम्मानित करते हुए अपना स्नेहिल आशीर्वाद भी दिया है।

खेल मंत्री रेखा आर्य ने गोपेश्वर में विश्व ओलंपिक दिवस के तहत चल रहे जिला स्तर की ओपन टीटी प्रतियोगिता में शिरकत कर अपना लोहा मनवा चुके ज्योतिर्मठ के इन सभी होनहार खिलाड़ी बच्चों को परेड ग्राउंड देहरादून आने के लिए बुलावा भेजा जिसके चलते कल दोपहर को ही पूरी टीटी टीम ज्योतिर्मठ देहरादून रवाना हो गई थी। आज खेल मंत्री रेखा आर्य ने सभी खिलाड़ियों से परिचय लिया और उनकी उपलब्धियों को सुनकर खुशी जताते हुए खेल मंत्री ने ज्योतिर्मठ की सभी खिलाड़ियों की पीठ थपथपाई और एक एक टीटी खिलाड़ी बच्चों के साथ फोटो खिंचाते हुए उन्होंने सभी को उज्ज्वल भविष्य की शुभ कामनाएं दी। वहीं खेल मंत्री रेखा आर्य से मिलकर सम्मानित होते हुए सभी टीटी खिलाड़ी बच्चों में गजब का उत्साह नजर आ रहा है।

Next Post

ऊखीमठ : एनसीसी कैडेट्सों ने कार्तिक स्वामी तीर्थ में चलाया स्वच्छता अभियान

लक्ष्मण नेगी  ऊखीमठ : यूके बटालियन एनसीसी गोपेश्वर चमोली के तत्वाधान में राजकीय इंटर कॉलेज नागनाथ पोखरी में आयोजित एनसीसी कैडेट्स का एनुअल ट्रेनिंग कैंप के तहत राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर चमोली के एनसीसी कैडेट्स के 29 कैडेट्सों के दल ने क्रौच पर्वत के शीर्ष पर विराजमान भगवान कार्तिक स्वामी […]

You May Like