देहरादून : ज्योर्तिमठ के टीटी खिलाड़ी शार्दुल नेगी ने गोल्ड, आयुष ने सिल्वर और तनिष्क ने ब्रोंज मेडल अपने नाम किया, खुशी की लहर

Team PahadRaftar

संजय कुंवर

देहरादून : केन्द्रीय विद्यालय की 54वीं राज्य संभागीय खेल में ज्योर्तिमठ टेबल टेनिस सेंटर के खिलाड़ी शार्दुल नेगी ने गोल्ड, आयुष को सिल्वर और तनिष्क को ब्रोंज मेडल.

 

ज्योर्तिमठ के टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने एक बार फिर प्रदेश में सीमांत का नाम रोशन किया है। जोशीमठ टेबल टेनिस प्रशिक्षण केन्द्र के नन्हें खिलाड़ी शार्दुल नेगी ने केंद्रीय विद्यालय देहरादून की 54वीं खेलकूद प्रतियोगिता में दमदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपनी झोली में डाला, वहीं जोशीमठ के ही आयुष राणा और तनिष्क रावत ने सिल्वर व ब्रोंज मेडल अपने नाम किए। अंडर 14 वर्ग में तीन खिलाड़ियों द्वारा शानदार प्रदर्शन कर तीनों मेडल अपने नाम किया गया।

नन्हें खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन से जनपद व प्रदेश का नाम रोशन किया। उसकी इस सफलता पर टीटी कोज विजय अग्रवाल ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी। तीनों होनहार टीटी खिलाड़ियों का चयन चेन्नई,तमिलनाडु में होने वाली केंद्रीय विद्यालय के नेशनल लेवल टीटी कंपीटीशन हेतु उत्तराखंड राज्य केवी टीम में हो गया है। उनकी इस सफलता से सीमांत में खुशी की लहर बनी है।

 

Next Post

केदारघाटी : केदारनाथ धाम की यात्रा का आगाज 28 अप्रैल को ओंकारेश्वर मंदिर से होगी शुरू, बाबा केदार की पंचमुखी डोली कैलास को होगी रवाना

लक्ष्मण नेगी की रिपोर्ट  केदारघाटी  : करोड़ों हिन्दुओं के आस्था व विश्वास का केन्द्र तथा हिमालय की गोद में बसे भगवान केदारनाथ की यात्रा का आगाज होने में एक दिन का समय शेष रह गया है। आगामी रविवार को शीतकालीन गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मन्दिर में केदार पुरी के क्षेत्र रक्षक […]

You May Like