देहरादून : कुलपति मुक्त विश्वविद्यालय के कार्यों की महासंघ ने की सराहना

Team PahadRaftar

महासंघ ने की प्रो ओपीएस नेगी कुलपति मुक्त विवि द्वारा किये गये कार्यों की सराहना

देहरादून : उत्तराखंड विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ ने उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. ओपीएस नेगी द्वारा विवि के शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की समस्याओं का समयान्तर्गत निस्तारण करने हेतु सराहना की है. महासंघ अध्यक्ष भूपाल सिंह करायत एवं महामंत्री प्रशांत मेहता ने बताया कि प्रो. ओपीएस नेगी द्वारा अपने कार्यकाल में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के परिपेक्ष्य में किये गये कार्य प्रशंसनीय रहे है। विश्वविद्यालय की संरचना में कर्मचारियों की भूमिका व सहभागिता हमेशा से महत्वपूर्ण रही है एवं उनके द्वारा कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं के निराकरण हेतु विश्वविद्यालय तथा शासन स्तर पर सकारात्मक पहल की जाती रही है।

जानकारी देते हुए महासंघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष भारत नैनवाल ने बताया कि प्रो. नेगी ने अपनी कार्यशैली से शिक्षकों के साथ ही कार्मिकों की समस्याओं का कुशलतापूर्वक निस्तारण किया है. उच्च शिक्षा में विद्यार्थियों के सर्वस्व उन्नयन हेतु मुक्त विश्वविद्यालय मुख्य परिसर अथवा उनके केन्द्रों में व्यवस्थाओं को उच्चस्तरीय करना उनका लक्ष्य है।

 

Next Post

ऊखीमठ : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण के लिए सभी प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत

लक्ष्मण नेगी  ऊखीमठ : आगामी 24 जुलाई को सम्पन्न होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तिथि निकट आते ही सभी प्रत्याशियों ने अपना चुनाव प्रचार तेज कर दिया था। मुख्य बाजारों से लेकर गांव की गलियों तक चुनाव चरम पर पहुंच गया है। सभी प्रत्याशियों ने मतदाताओं को लुभावने वादे […]

You May Like