देहरादून : सीएम धामी ने जोशीमठ के नन्हें टीटी खिलाड़ियों से संवाद कर दी भविष्य की शुभकामनाएं

Team PahadRaftar

देहरादून : सीएम धामी बोले इन प्रतिभावान खिलाड़ियों का आत्म विश्वास और खेल पर समर्पण भाव में है उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य की झलक

संजय कुंवर

देहरादून : चमोली खेल विभाग की ओर से ज्योतिर्मठ में चल रहे टीटी प्रशिक्षण कार्यक्रम के मुख्य कोच विजय कुमार ने देहरादून से जानकारी देते हुए बताया है कि आप सभी जनपद चमोली वासियों को यह जान कर खुशी होगी कि 17 अप्रैल को देहरादून में माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा अखिल भारतीय विद्या भारती शिक्षा संस्थान सम्पूर्ण देश के राष्ट्रीय स्तर पर एक साथ दस गोल्ड मेडल विजेता खिलाड़ी गण और ज्योर्तिमठ टेबल टेनिस खेल प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम 2024/25 के कुल चौदह नेशनल स्तर के होनहार टीटी खिलाड़ी बच्चों अदिति, अंशिका, दीया, जोया ,खुशी, विभूति और प्रियांशु , अनमोल,सिद्धार्थ, समीर, शौर्य, केशव , शार्दुल, आयुष और इन खिलाड़ी बच्चों के टीटी प्रशिक्षक विजय कुमार ज्योर्तिमठ को अपने निवास पर बुला कर खुद अपने कर कमलों से सम्मानित कर सभी का हौसला बढ़ाया।

और सभी खिलाड़ी बच्चों को अपने सीएम आवास के बगीचे में जलपान भी अलग से बिठा कर करवाया है और साथ ही सभी बच्चों को चॉकलेट के साथ आगामी नेशनल खेल प्रतियोगिता हेतु अपनी शुभकामनाएं और आशीर्वाद प्रदान किया है। वहीं सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी अपने शासकीय आवास पर ज्योतिर्मठ क्षेत्र से आए नन्हें टेबल टेनिस खिलाड़ियों से भेंट की पोस्ट अपने सोशल मीडिया पर साझा की है। इस अवसर पर नौनिहाल खिलाड़ियों से संवाद करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया और उनके परिश्रम एवं उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इन उभरते हुए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का आत्मविश्वास, अनुशासन और समर्पण भाव वास्तव में उत्तराखण्ड के उज्ज्वल भविष्य की झलक प्रस्तुत करता है। सीएम धामी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी प्यारे बच्चे आने वाले समय में न केवल उत्तराखण्ड बल्कि पूरे देश का गौरव बढ़ाएंगे।

Next Post

जोशीमठ : हेमकुंड साहिब यात्रा पथ का जायजा लेने गई टीम पहुंची वापस, जल्द बर्फ हटाने का कार्य होगा शुरू

संजय कुंवर  जोशीमठ : हेमकुंड साहिब यात्रा पथ का जायजा लेने गई टीम रैकी कर लौटी वापस, बर्फ हटाने के लिए सेना के जवान आज पहुंचेंगे गोविंदघाट। 25 मई को खुलेंगे धाम के कपाट। हेमकुंड साहिब उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित एक प्रसिद्ध सिख तीर्थस्थल है। यह हिमालय में […]

You May Like