देहरादून : चारधाम यात्रा से ठीक पहले मंदिर समिति के सीईओ हटाए गए

Team PahadRaftar

चारधाम यात्रा से ठीक पहले मंदिर समिति के सीईओ हटाए गए

संजय कुंवर 

देहरादून : आगामी चारधाम यात्रा से ठीक पहले उत्तराखंड शासन ने बड़ा प्रशासनिक फैसला लेते हुए बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी (सीईओ) विजय प्रसाद थपलियाल को पद से हटा दिया है। यह निर्णय यात्रा व्यवस्थाओं के बीच अहम माना जा रहा है।

शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, थपलियाल को वर्ष 2024 में प्रतिनियुक्ति पर सीईओ पद पर तैनात किया गया था, लेकिन अब उस आदेश को निरस्त करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से उनके मूल विभाग, कृषि उत्पादन मंडी समिति, देहरादून में वापस भेज दिया गया है।

आदेश उप सचिव अनिल कुमार पाण्डेय द्वारा जारी किया गया है। इसकी प्रतिलिपि संबंधित विभागों और अधिकारियों को भेज दी गई है।

चारधाम यात्रा से पहले हुए इस बदलाव को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि हर वर्ष लाखों श्रद्धालु बदरीनाथ धाम और केदारनाथ धाम पहुंचते हैं। ऐसे में यात्रा प्रबंधन के बीच इस तरह का निर्णय कई सवाल भी खड़े कर रहा है।

Leave a Reply

Next Post

चमोली : तहसील दिवस में 25 शिकायतों का मौके पर निस्तारण

तहसील दिवस में 25 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश चमोली : विकासखंड दशोली के ब्लॉक सभागार में मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम में विभिन्न […]

You May Like