पूर्व मंत्री राजेन्द्र भंडारी की जनाक्रोश रैली में उमड़ी भीड़, भंडारी ने भाजपा सरकार को बताया जनविरोधी – केएस असवाल गौचर

Team PahadRaftar

पूर्व मंत्री राजेन्द्र भंडारी की जनसभा व जनाक्रोश रैली में उमड़ी भीड़, भंडारी ने भाजपा सरकार को बताया जनविरोधी

गौचर

उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं प्रदेश कोर कमेटी के सदस्य पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र भंडारी व जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई, प्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार, बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, बढ़ती बेरोजगारी, देवस्थानम वोर्ड, तथा भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ नगर क्षेत्र गौचर में विशाल जनाक्रोश रैली तथा रामलीला मैदान में जनसभा का आयोजन किया गया।
गुरुवार को पूर्व मंत्री आदरणीय श्री राजेन्द्र भंडारी जी के नेतृत्व में काँग्रेसजनों ने कर्नल लॉज से रामलीला मैदान तक विशाल जनाक्रोश रैली निकाल कर कांग्रेस पार्टी व राजेन्द्र भंडारी के पक्ष में जमकर नारेबाजी की गई। तत्पश्चात मा0 भंडारी जी ने रामलीला मैदान में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। जनसभा को संबोधित करते हुए भंडारी जी ने भाजपा सरकार की नाकामी पर जमकर हमला बोला और कहा कि जनपद चमोली व रुद्रप्रयाग के साथ भाजपा सरकार द्वारा सौतेला व्यवहार किया गया।उनहोने कहा भाजपा के इन 5 वर्षों में विकास ठप्प हो चुका है, लोग विकास देखने को तरस गए हैं। 2022 विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की सरकार बनने पर जनपद में विकास को एक नई दिशा मिलेगी।
इस अवसर जनसभा को मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्षा रजनी भंडारी, काँग्रेस जिला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत, प्रदेश महामंत्री हरिकृष्ण भट्ट, प्रदेश सचिव मुकेश नेगी , पूर्व राज्यमंत्री भुवन नौटियाल,पूर्व राज्यमंत्री सुरेश बिष्ट, महिला प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती इंदु पंवार,प्रदेश उपाध्यक्ष सेवादल,अंकुर रौथाण आदि ने संबोधित किया।
कार्यक्रम में कांग्रेस नगर अध्यक्ष सुनील पवार, ब्लॉक अध्यक्ष कर्णप्रयाग राजेन्द्र सगोई ,नगर अध्यक्ष कर्णप्रयाग महेश खंडूरी , नगरपालिका अध्यक्ष जोशीमठ शैलेन्द्र पवार , नगर अध्यक्ष जोशीमठ हरीश भंडारी, सुनील चमोली, धीरेन्द्र चौधरी( रिंकू), अजय किशोर भंडारी, रजनी लिंगवाल, हरीश नयाल, एम.एल.राज, मनीष कोहली, गौरव कपूर, जगदीश कनवासी, मीडिया प्रभारी अर्जुन नेगी, सुनील शाह, गिरीश शाह, मदनलाल टम्टा, शिब लाल भारती, बिभाशु वर्तवाल, कैलाश रावत, जयवीर नेगी, महेश कुमार, पंकज नेगी, गजपाल गुसाई आदि लोग शामिल रहे।

Next Post

मद्महेश्वर मेले में विद्यालयों व महिला मंगल दलों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम - लक्ष्मण नेगी ऊखीमठ की रिपोर्ट

ऊखीमठ। भगवान मदमहेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली के कैलाश से शीतकालीन गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मन्दिर ऊखीमठ आगमन पर लगने वाले त्रिदिवसीय मदमहेश्वर मेले के दूसरे दिन स्थानीय शैक्षणिक संस्थाओं के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही जिसका दर्शकों ने देर सांय तक भरपूर लुफ्त उठाया। दूसरी ओर मेले में बैटमैन्डन […]

You May Like