ऊखीमठ : कांग्रेस की केदारनाथ प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा स्थगित

Team PahadRaftar

कांग्रेस की केदारनाथ प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा स्थगित

लक्ष्मण नेगी

ऊखीमठ :  कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में विगत 24 जुलाई को हरिद्वार से केदारनाथ के लिए चली केदारनाथ धाम प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा शुक्रवार को सोनप्रयाग पहुंचने के बाद स्थगित कर दी गई है। प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा शुक्रवार को सोनप्रयाग से अग्रसर तो हुई पर सोनप्रयाग से आगे मोटर मार्ग का नामोनिशान मिटने तथा आवाजाही करना जोखिम भरा होने के कारण प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा को स्थगित करना पड़ा। कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अवतार नेगी ने बताया कि सोनप्रयाग – केदारनाथ पैदल मार्ग जगह – जगह क्षतिग्रस्त होने के कारण प्रदेश अध्यक्ष सहित कांग्रेस के प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी की सर्व सहमति से केदारनाथ धाम प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा स्थगित कर दी गयी है आगामी तीर्थ में पैदल मार्ग पर आवाजाही शुरू होने पर प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा पुनः शुरू की जायेगी।

 

Next Post

गोपेश्वर : चमोली जिले में पॉलीहाउस की मदद से काश्तकारों की आय में इजाफा

जिला योजना से मिली मदद तो पॉलीहाउस की मदद से काश्तकारों की आय में हुई वृद्धि, उद्यान विभाग ने वर्ष 2023-24 में चमोली के 257 पॉलीहाउस किए स्थापित चमोली : चमोली जनपद में उद्यान विभाग की ओर से स्थापित पॉलीहाउस काश्तकारों की आय में वृद्धि का साधन बन गए हैं। […]

You May Like