कांग्रेसियों ने एक घंटे तक रखा उपवास – पहाड़ रफ्तार

Team PahadRaftar

हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता यशपाल आर्य व उनके बेटे संजीव कार्य के स्वागत कार्यक्रम की तिथि पर भाजपा द्वारा मुख्यमंत्री का कार्यक्रम तय किए जाने पर गुस्साए कांग्रेसियों ने बस स्टेशन पर एक घंटे तक उपवास रखा। इस दौरान सरकार व हल्द्वानी प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी भी की गई।

कांग्रेसियों ने बताया कि उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा 10 नवंबर को हल्द्धानी में पूर्व मंत्री यशपाल आर्य एवं पूर्व विधायक संजीव आर्य का स्वागत कार्यक्रम तय किया गया था। आरोप लगाया कि षडयंत्र के तहत जिला प्रशासन व सरकार द्वारा अकस्मात हल्द्वानी में इसी तिथि पर मुख्यमंत्री का कार्यक्रम लगाया गया। जिससे कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित स्वागत कार्यक्रम हेतु प्रशासन द्वारा अनुमति नहीं दी गई। विरोध में जिला मुख्यालय गोपेश्वर में भी एक घंटे तक उपवास रखा गया। इस अवसर पर हरेंद्र सिंह राणा, दीवान सिंह बिष्ट, गोपाल सिंह रावत, रविंद्र नेगी, अरविंद नेगी, तेजवीर कंडेरी, उषा रावत, अनीता नेगी, सुनीता देवी, जयवीर सिंह, मुकुल बिष्ट, योगेंद्र सिंह बिष्ट, धीरेंद्र गरोडिया, कैलाश झिंक्वांण, उदय सिंह रावत सहित कई कांग्रेसी शामिल थे।

Next Post

जोशीमठ छठपर्व : गांधी मैदान में अस्ताचलगामी सूर्यदेव को श्रद्धालुओं व्रतीयों ने दिया अर्घ्‍य,अब सूर्योदय का इंतजार - संजय कुँवर जोशीमठ

जोशीमठ छठपर्व : गांधी मैदान में अस्ताचलगामी सूर्यदेव को श्रद्धालुओं व्रतीयों ने दिया अर्घ्‍य,अब सूर्योदय का इंतजार पहाडों में भी भगवान सूर्य देव को समर्पित आस्था पर्व “छठ पूजा उत्सव” की धूम। सूबे के आखिरी सीमांत नगर जोशीमठ में व्यवसाय रोजगार करने वाले पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार प्रांत के […]

You May Like