कांग्रेसियों ने केंद्र एवं राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों व बढ़ती मंहगाई के खिलाफ चमोली में किया प्रर्दशन – संजय कुंवर

Team PahadRaftar

ब्लाक कांग्रेस कमेटी दशोली द्वारा चमोली टैक्सी स्टैण्ड से मुख्य बाजार होते हुए हेवन होटल चमोली तक राजेन्द्र सिंह भण्डारी पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं श्रीमती उर्मिला बिष्ट प्रभारी बद्रीनाथ विधानसभा के नेतृत्व में राज्य एवं केन्द्र सरकार की जन विरोधी नीतियों, डीजल, पेट्रोल रसोई गैस के बढ़ते दामों, महंगाई एवं किसानों के खिलाफ बने तीन कानून के खिलाफ पदयात्रा व प्रदर्शन किया गया। हेवन होटल चमोली में ब्लाक कांग्रेस कमेटी दशोली की बैठक की भी की गई।

बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियों व बुथ स्तरीय कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कर बुथ स्तर कमेटी को मजबूत करने के लिए न्याय पंचायतों में बैठकें कर कांग्रेस की सरकारों द्वारा की किये गये कार्यों को आम लोगों तक बृहद रूप से प्रचार – प्रसार करने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी जायेगी। बैठक के समापन पर जोशीमठ के रैणी तपोवन में आई भीषण दैवीय आपदा में मृत्यु हुए लोगों को शोक संवेदना व्यक्त किया गया।

बैठक में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत, पूर्व राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी, पीसीसी सदस्य श्री सुदर्शन शाह, अरविंद नेगी गजेंद्र सिंह राणा, अनिल कठैत पीसीसी, पंचायत प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह बिष्ट, पूर्व जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र सिंह नेगी, रविन्द्र नेगी कांग्रेस सेवादल के प्रदेश प्रवक्ता, महेश शंकर त्रिकोटी, गोपेश्वर नगर अध्यक्ष प्रमोद बिष्ट, पीपलकोटी नगर अध्यक्ष भुवन शाह, यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष संदीप भंडारी, विधानसभा अध्यक्ष योगेंद्र सिंह बिष्ट नाना भाई, नयन कुवँर, महेन्द्र सिंह नेगी, ओमप्रकाश नेगी, अनुप भण्डारी, मकर सिंह फर्स्वाण, देवेन्द्र सिंह फर्स्वाण, सबला लाल, भगत कनियाल, जसपाल पंवार, विनीता देवी पूर्व प्रमुख दशोली, विनीता शाह, ऊषा फर्स्वाण, गोदाम्बरी देवी नेगी, अनिता देवी, गबर सिंह, किसन पुण्डीर, कानसिहं, थानसिहं खाती, दीपक राणा, अजय भण्डारी, सौरभ भाटिया, सुरेन्द्र सिंह बिष्ट, सुरेन्द्र पंवार, बीरेन्द्र सिंह बिष्ट, बलबीर सिंह बिष्ट सूर्यप्रकाश पुरोहित, मुकुल बिष्ट, लखन कनवासी आदि मौजूद थे। बैठक का संचालन श्री हरेन्द्रसिहं राणा जिला महामंत्री ने की।

Next Post

बड़ी खबर : 24 - 25फरवरी को ऋषि गंगा में पानी बढ़ने के अलर्ट से NDRF सतर्क,अर्ली वॉर्निंग सिस्टम भी एक्टिवेट - संजय कुँवर तपोवन

तपोवन(जोशीमठ) से बड़ी खबर संजय कुँवर तपोवन 24 और 25 फरवरी को ऋषि गंगा घाटी में पानी बढ़ने के अलर्ट को लेकर NDRF की पूरी तैयारी।धौली गंगा बैराज स्थल और इंटेक टर्नल में सुरक्षा को लेकर NDRF करेगी मॉक ड्रिल,किसी भी तरह की आपदा से निपटने के लिए NDRF पूरी […]

You May Like