आंदोलनकारियों पर लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेसियों ने फूंका सरकार का पुतला

Team PahadRaftar

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आनंद सिंह पंवार ब्लाक अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी एवं प्रमोद विष्ट नगराध्यक्ष कांग्रेस कमेटी गोपेश्वर के सयुक्त नेतृत्व में बस स्टैंड तिराहा गोपेश्वर में गैरसैंण के दीवालीखाल में नन्दप्रयाग-विकासनगर घाट डेढ लाइन सड़क चौडीकरण को लेकर शान्ति पूर्वक धरना-प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों एवं महिलाओं पर तानाशाही त्रिवेन्द्र सरकार द्वारा बर्बरता एवं क्रूरता से लाठी चार्ज करवाई गई। तथा प्रदेश में नगर निकायों, त्रिस्तरीय पंचायतों एवं अन्य सहकारी समितियों में विपक्षी दलों के चुने गये प्रतिनिधियों को बेवजह तरीके से प्रताड़ित व अस्थिर किया जा रहा है।

 

क्षेत्रीय विधायक महेंद्र भट्ट द्वारा मुख्यमंत्री राहत कोष से गरीब परिवारों की आर्थिकी सुधारने को दी जाने वाली मुख्यमंत्री राहत कोष का जिस तरह बन्दर बाँट कर अपने करीबी हितैषियों व बीजेपी कार्यकर्ताओ को आर्थिक सहायता दिए जाने एवं विधायक निधि गबन घोटाला की जांच को लेकर कांग्रेस के विधायक निधियों के गबन घोटाले, श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मन्दिर समिति के सदस्यों को अवैधानिक तरीके से दिये गये किराये भत्ते का आय-व्यय गबन घोटाला, डीजल पेट्रोल गैस के बढ़ते दामों एवं बढती महंगाई को लेकर क्षेत्रीय विधायक महेंद्र भट्ट व केंद्र/राज्य सरकार का पुतला दहन किया गया। वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनीष नेगी, मीडिया प्रभारी रविंद्र सिंह नेगी, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप भंडारी, जिला प्रवक्ता तेजवीर कंडेरी, राजेन्द्र लाल पार्षद, गोविंद सजवाण, जयवीर नेगी, अरुणा डनवासी, दर्शन सिंह झिक्वाण, सेवानिवृत कृषि अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत, पूर्व दायित्वधारी यद्धुवीर बर्त्वाल, पूरन सिंह नेगी, दिवान सिंह बिष्ट, विकास जुगराण, महेशी देवी, विजया कंडारी, उषा फर्स्वाण, अनीता देवी, पुष्कर सूरी, नरेंद्र पवार, यूटी पुरोहित, गोपाल रावत, किशोरी लाल, कैलाश झिक्वाण, योगेंद्र सिंह बिष्ट (नानाभाई) महेंद्र सिंह नेगी(मन्नू भाई) पंकज बिष्ट, सन्तोष रावत श्याम लाल सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं मौजूद थे।

Next Post

प्यारे फाउंडेशन ने केंद्र सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी - लक्ष्मण नेगी ऊखीमठ

ऊखीमठ प्यारे फाउंडेशन दिलशाद गार्डन दिल्ली द्वारा विकासखण्ड ऊखीमठ के अन्तर्गत आयुर्वेदिक फार्मेसी विद्यापीठ व जी आई सी ऊखीमठ में जन – जागरूक अभियान चलाकर नौनिहालों को प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्रों व केन्द्र सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गयी जिसमें नौनिहालों ने बढ़ – चढ़ कर […]

You May Like