कांग्रेसियों ने फूंका भाजपा विधायक का पुतला – संजय कुंवर

Team PahadRaftar

कांग्रेसियों ने फूंका भजपा विधायक का पुतला

विधायक निधि में 1.50 करोड़ के भ्रष्टाचार का आरोप

प्रशासन द्वारा जांच न बैठाए जाने पर भी जताया आक्रोश, कांग्रेसियों ने नगर में निकाली आक्रोश रैली

बदरीनाथ के मौजूदा विधायक महेंद्र भटट की विधायक निधि से हुए कार्यों की जांच शुरू न कराए जाने पर कांग्रेसियों का गुस्सा सड़कों पर फूटा। कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं ने नगर में सरकार व प्रशासन के विरुद्ध आक्रोश रैली निकालकर बस स्टेशन पर विधायक का पुतला दहन किया। तत्काल जांच शुरू न होने पर पूरी विधानसभा में धरना, प्रदर्शन की चेतावनी दी गई।

कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय से सरकार, प्रशासन के विरुद्ध आक्रोश रैली निकाली। आक्रोश रैली यहां से गोपीनाथ मंदिर होते हुए वापस बस स्टेशन पर लौटी। जहां पर बदरीनाथ विधायक महेंद्र भटट का पुतला दहन किया गया। कांग्रेसियों का कहना था कि भाजपा विधायक महेंद्र भटट की विधायक निधि में संपूर्ण बदरीनाथ विधानसभा में 1.50 करोड़ रुपए का भ्रष्टाचार हुआ है। कहा कि महिला व युवक मंगल दल सामग्री खरीद, स्ट्रीट लाइट खरीद, कूड़ेदानों की खरीद सहित कई अन्य मामलों में व्यापक भ्रष्टाचार हुआ है। बिना जीएसटी के फजीर् बिल व फर्जी एमबी बनाकर कार्य किए गए हैं। कहा कि भाजपा विधायक द्वारा अपने चहेते कार्यकत्र्ता की संस्था को कार्य देकर धरातल पर कुछ भी कार्य नहीं किया गया। मामले की शीघ्र जांच न किए जाने पर आंदोलन को तेज करने की चेतावनी भी दी गई। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता कमल सिंह रावत, हरेंद्र सिंह राणा, गोपाल सिंह रावत, तेजवीर कंडेरी, रविंद्र सिंह, अरविंद नेगी, रैजा चौधरी, धीरेंद्र गरोड़िया, युद्धवीर बत्र्वाल, योगेंद्र सिंह बिष्ट, मुकुल बिष्ट, प्रमोद बिष्ट, जयवीर नेगी, प्रदीप नेगी, कुंवर सिंह भ्ंडारी, भगत कन्याल सहित कई कांंग्रेसी शामिल थे।

Next Post

16 नवम्बर को गढ़वाल आयुक्त का चमोली दौरा - पहाड़ रफ्तार

गढवाल मण्डल आयुक्त रविनाथ रमन 16 नवम्बर को करेंगे चमोली का दौरा गढ़वाल मण्डल आयुक्त रविनाथ रमन 16 नवम्बर को चमोली जनपद के कर्णप्रयाग दौरा पर रहेंगे। अपर जिलाधिकारी हेमन्त वर्मा ने बताया कि 16 नवम्बर अपराह्न के समय गढवाल मण्डल आयुक्त रविनाथ रमन कर्णप्रयाग पहुंचेंगे, जो भारत निर्वाचन आयोग […]

You May Like