ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में ब्लॉक अध्यक्ष दशोली आनंद सिंह पंवार की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत देवर खडोरा में “वीर ग्राम प्रणाम यात्रा” का आयोजन किया। जिस में देश की रक्षा करने में अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले अर्धसैनिक सीमा सुरक्षा बल के एस.आई. लक्ष्मण सिंह बिष्ट के सम्मान में उनके चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पाजली अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई तथा उनकी धर्मपत्नी श्रीमती फागुनी देवी को साल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया| इस अवसर पर जिला महामंत्री हरेंद्र सिंह राणा, बदरीनाथ विधानसभा यूथ कांग्रेस अध्यक्ष योगेंद्र बिष्ट नाना भाई, वरिष्ठ यूथ मुकुल बिष्ट, हयात सिंह नेगी, मनवर सराई, विजय सराई, दरमान लाल, अमर सिंह कठैत, अवतार सिंह बिष्ट, मंशा राम, मातवर सिंह रावत, सूरज कुमार विक्रम सिंह बिष्ट, भरत सिंह बिष्ट, गोपाल सिंह नेगी, महिला मंगल दल अध्यक्ष बबली बिष्ट, सावत्री देवी, पूर्व महिला मंगल अध्यक्ष रंजू देवी पंवार, अनीता रावत, अनुसूया पंवार आदि शामिल रहें ।
पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, एमवी एक्ट में वसूला 45 हजार का जुर्माना - पहाड़ रफ्तार
Mon Dec 20 , 2021