कांग्रेसियों ने पुतला दहन कर अंकिता भंडारी के हत्यारों को फांसी की सजा की मांग की – केएस असवाल गौचर

Team PahadRaftar

गौचर : कांग्रेसजनों ने नगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में पुतला दहन कर अंकिता भंडारी के हत्यारों को फांसी दिऐ जाने की मांग की है। तथा आरोपी के भाई को मंत्री पद से हटाये जाने की मांग भी की है।

शनिवार को नगर में आयोजित प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार में बेटियों का लगातार शोषण हो रहा है। अंकिता भंडारी के हत्यारोपी भाई अंकित आर्य राज्य सरकार में दर्जा प्राप्त मंत्री है। सरकार को तत्काल प्रभाव से उन्हें हटा देना चाहिए। जिला कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत, नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुनील पंवार, प्रदेश सचिव मुकेश नेगी, प्रदेश उपाध्यक्ष इन्दू पंवार, नगर अध्यक्ष रजनी लिंगवाल, प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस सेवा दल यंग व्रिगेड अजय किशोर भंडारी, प्रदेश सचिव / चमोली जिला प्रभारी सुनील शाह ने अपने वक्तव्य में कहा कि लगातार इस प्रकार की घटनाऐं सामने आती है। लेकिन भाजपा सरकार इस पर कोई ठोस कार्रवाई आज तक नहीं कर पाई है। जिला अध्यक्ष वीरेंद्र रावत ने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं का नारा देने वाली भाजपा सरकार ही इस प्रकार का कृत्य करने वाले लोगों को संरक्षण देती है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि आरोपियों को फांसी से कम सजा नहीं होनी चाहिए।

प्रदर्शन में पूर्व अध्यक्ष विजय प्रसाद डिमरी, नगर यूथ अध्यक्ष मनीष कोहली, नगर अध्यक्ष कांग्रेस सेवा दल गौरव कपूर, जिलाध्यक्ष यूथ कांग्रेस संदीप कुमार, मीडिया प्रभारी विधानसभा कर्णप्रयाग रामदयाल, जगदीश कनवासी, विक्रम बिष्ट, गिरीश शाह, देवकी भंडारी, लीला रावत, मंजू खत्री, भजनी बिष्ट, अनिता चौहान, पुष्पा शाह, मुन्नी देवी, महावीर नेगी, मनोज नेगी, दीपक शाह, देवेंद्र नेगी, शिव लाल भारती, उमराव नेगी, बिपुल नेगी, पंकज नेगी, सुरेन्द्र शाह आदि वरिष्ठ कांग्रेसी मौजूद रहे।

Next Post

डीएम ने औचक निरीक्षण में पांच कर्मचारियों के नदारद पर मुख्य प्रशासनिक अधिकारी से मांगा स्पष्टीकरण - लक्ष्मण नेगी

ऊखीमठ : जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने शनिवार को अपराह्न में मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मौके पर पांच कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए जबकि मुख्य प्रशासनिक अधिकारी कक्ष में पत्रावलियां अव्यवस्थित ढंग से पाये जाने पर मुख्य प्रशासनिक अधिकारी आशुतोष बेंजवाल का स्पष्टीकरण तलब किया […]

You May Like