गैस के दामों में बढ़ोतरी के खिलाफ कांग्रेस प्रवक्ता आरुषि सुंदरियाल ने किया भूख हड़ताल

Team PahadRaftar

केएस असवाल

गैस के दामों में लगातार बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस प्रवक्ता आरुषि सुंदरियाल भूख हड़ताल पर

एलपीजी गैस सिलेंडर की बेलगाम कीमतों के विरोध में बृहस्पतिवार को कांग्रेस प्रवक्ता आरुषि सुंद्रियाल, उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव लक्की राणा, सेवादल के गोपाल सिंह गढ़िया, प्रदेश सचिव गीता राम जयसवाल, यूथ कांग्रेस के फहीम खान बैठे भूख हड़ताल पर आरुषि सुंदरियाल ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में आम जनता महँगाई के कारण अपना गुज़र बसर करने में असमर्थ हो चुकी है, उसके बाद भी भाजपा सरकार गरीबों का खून चूसने से बाज नही आ रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा का कभी नारा हुआ करता था कि बहुत हुई महँगाई की मार अबकी बार भाजपा सरकार पर आज आम जनता चिल्ला चिल्लाकर कह रही है की बहुत हुई महँगाई की मार अब तो माफ करदो भाजपा सरकार। लेकिन इसके बाद भी आये दिन भाजपा सरकार गरीब जनता को महँगाई से मार रही है।
इसी बीच प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव लक्की राणा ने कहा कि यह कैसी सरकार है जो अडानी के शेयर का मूल्य गिरने की वसूली महीने के पहले दिन ही देश की गरीब आम जनता के घरों की किचन से कर रही है। उन्होंने कहा कि गैस के दामों में लगातार वृद्धि से यह साबित होता है कि यह महिला विरोधी सरकार है जो महिलाओं की किचन पर हमला कर रही है। भूख हड़ताल के दौरान अचानक से आरुषि सुंदरियाल की तबीयत बिगड़ने के कारण कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष जसविंदर सिंह गोगी, शीशपाल सिंह बिष्ट और डॉक्टर अरुण रटूरी ने मौके पर पहुंचकर उनको जूस पिलाकर भूख हड़ताल समाप्त करवाई।

Next Post

जोशीमठ : पुलिस ने गुमशुदा बेटे को मां से मिलाया तो मां के छलके आंशू, जताया आभार

संजय कुंवर जोशीमठ : चमोली पुलिस ने बिछड़े बेटे को मां से मिलाया तो मां के छलके आंशू, मित्र पुलिस का जताया आभार मध्य प्रदेश से लापता तथा भटककर जोशीमठ पहुंचे मानसिक रूप से कमजोर व्यक्ति को ढूंढ़कर पुलिस ने सकुशल किया परिजनों के सुपुर्द। 28 फरवरी को श्रीमती विमल […]

You May Like