सीएम पुष्कर धामी से मिला भाजपा शिष्टमंडल – पहाड़ रफ्तार

Team PahadRaftar

भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट ने शिष्टमंडल के साथ मुख्यमंत्री से की भेंट कर जनपद चमोली की राजनीतिक समीकरणों की समीक्षा की।
प्रदेश के विधानसभा चुनावों के बाद चुनावी चर्चाओं के पश्चात सभी राजनीतिक दल अपने आकाओं के पास नफा नुकसान का गणित बताने पर लगे हुए हैं। इसी परिपेक्ष में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट एक शिष्टमंडल के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिले और जनपद चमोली की तीनों विधानसभा सीटों पर गहन चर्चा परिचर्चा की। इसी परिपेक्ष में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री को जनपद चमोली के बैरास कुंड धाम एवं देवाल शिवरात्रि के महापर्व पर होने वाले मिलों में आने का निमंत्रण भी दिया, वहीं चुनाव के पश्चात लगभग 3 घंटे तक हुई लंबी मुलाकात में सभी विधानसभाओं पर गहनता से विचार विमर्श किया गया। जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट ने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि भारतीय जनता पार्टी के केंद्र की सरकार एवं राज्य की सरकारों द्वारा किए गए कार्य एवं भारतीय जनता पार्टी की कार्यकर्ताओं के अथक प्रयास से जनपद चमोली की तीनों विधानसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी विजई होंगे। दूसरी ओर वार्ता करते करते मुख्यमंत्री ने अन्य जिलों के बारे में अन्य नेताओं से चर्चा परिचर्चा की। इस अवसर पर शिष्टमंडल में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष बलवीर सिंह बिष्ट, जिला महामंत्री समीर मिश्रा, जिला सह सोशल मीडिया प्रभारी अमित सती, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महावीर सिंह पवार आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Next Post

जमदग्नेश्वर महादेव मन्दिर में रूद्र महायज्ञ का पूर्णाहुति के साथ समापन - लक्ष्मण नेगी ऊखीमठ

ऊखीमठ : केदार घाटी की सुरम्य वादियों में बसे तीर्थ स्थल जमदग्नेश्वर महादेव मन्दिर में ब्रह्मचारी ज्ञानान्द महाराज व जामू के ग्रामीणों के सयुंक्त तत्वावधान में आयोजित रूद्र महायज्ञ का पूर्णाहुति के साथ समापन हो गया है, जबकि श्रीराम कथा का मंगलवार को पूर्णाहुति के साथ समापन होगा। रूद्र महायज्ञ […]

You May Like