
संजय कुंवर
गोपेश्वर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट स्वच्छ भारत अभियान रहा है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने स्वच्छ भारत का सपना देखा था। वे चाहते थे कि भारत के सभी नागरिक एक साथ देश को स्वच्छ बनाने के लिए कार्य करें और इस सपने को साकार बनाएं। महात्मा गांधी के स्वच्छ राष्ट्र के सम्मान में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधी जयंती 2 अक्टूबर 2014 को इस अभियान की घोषणा की। उन्हें पूरा भरोसा था कि गांधी जी के इस दृष्टिकोण को हर भारतवासी समझेगा और इसमें अपना महत्वपूर्ण योगदान देगा। महात्मा गांधी ने स्वच्छता के महत्व को बहुत पहले ही समझ लिया था, वह कहते थे स्वच्छता स्वतंत्रता से अधिक जरूरी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2 अक्टूबर 2014 को ना मैं गंदगी करूंगा ना ही करने दूंगा के मूल मंत्र के साथ इस महाभियान को हरी झंडी दी गई। और पूरे देश में एक जन अभियान चलाकर इस मुहिम को आगे बढ़ाया गया। लेकिन कुछ वर्षों तक लोगों ने इस महाभियान में बढ़- चढ़कर प्रतिभाग किया गया। लेकिन विगत कुछ वर्षों से लोग स्वच्छता को लेकर ज्यादा जागरूक नहीं हैं। वहीं चमोली जिले में टुवर्ड्स ह्यूमैनिटी ग्रुप के युवाओं द्वारा हर सप्ताह सफाई अभियान चलाकर प्रधानमंत्री मोदी के सपनों को साकार कर रहे हैं।

चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर में टुवर्ड्स ह्यूमैनिटी ग्रुप के 100 (सौ) युवाओं ने अपनी प्रकृति अभियान से नगर पालिका क्षेत्र के विभिन्न वार्डों व सार्वजनिक स्थानों और धार्मिक, तीर्थाटन एवं पर्यटन क्षेत्रों में सघन स्वच्छता अभियान चलाकर नगर क्षेत्र की सूरत व सीरत बदल दी है। उनके इस मुहिम की जिला मुख्यालय गोपेश्वर के साथ ही देश – प्रदेश में भी जोरदार सराहना हो रही है। छह माह पूर्व शुरू हुए इस महाअभियान में प्रत्येक रविवार को सफाई अभियान चलाकर अब तक 70 कुंतल से अधिक कचरा का निस्तारण किया गया है।

टुवर्ड्स ह्यूमैनिटी ग्रुप के युवाओं की तिगड़ी ने जिला मुख्यालय गोपेश्वर नगर वार्डों, सार्वजनिक स्थानों के साथ ही गोपीनाथ मंदिर और चतुर्थ केदार रूद्रनाथ पैदल ट्रैक्टर पर सघन सफाई अभियान चलाकर तीर्थयात्रियों, पर्यटकों और स्थानीय लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक किया जा रहा है।
रूद्रनाथ यात्रा ट्रैक
पंचकेदारों में प्रसिद्ध चतुर्थ केदार रूद्रनाथ धाम में भगवान शिव के मुखारविंद के दर्शन होते हैं। समुद्रतल से 2290 मीटर ऊंचाई पर हिमालय प्रकृति की गोद में स्थित है। ग्रीष्मकाल में छह माह के लिए बाबा के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुले रहते हैं। पंचकेदारों में चतुर्थ केदार की यात्रा सबसे कठिन होती है। गोपेश्वर मुख्यालय के सगर गांव से चतुर्थ केदार की पैदल यात्रा शुरू होती है, जिसकी लम्बाई लगभग 22 किमी है। बावजूद यात्रा सीजन में हजारों श्रद्धालुओं के साथ देश – प्रदेश से पर्यटक यहां पहुंचते हैं। ऐसे में प्लास्टिक कजरा को जहां – तहां बिखेर देते हैं। वन विभाग द्वारा तीर्थयात्रियों से 200 रूपए शुल्क लेने के बाद भी पैदल ट्रैकों पर कहीं भी शौचालय और कचरा निस्तारण की व्यवस्था नहीं की गई है। जिसके चलते पैदल मार्ग पर पड़ने वाले सुंदर मखमली बुग्यालों में प्लास्टिक कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। टुवर्ड्स ह्यूमैनिटी ग्रुप के 100 युवाओं ने चतुर्थ केदार रूद्रनाथ ट्रैक पर सघन सफाई अभियान चलाकर 40 बोरे कूड़े को कंधे पर लेकर निस्तारण किया गया।

भगवान रूद्रनाथ यात्रा पर पहुंचे तीर्थयात्रियों ने युवाओं के इस निःस्वार्थ मुहिम की सराहना करते हुए राजस्थान के बीकानेर के प्रतीक मुथा ने कहा एक छोटी सी बात है मेरे पास कि ऐसे सुंदर जगहों पर तीर्थयात्री और पर्यटक घूमने आते हैं तो वे अपना कचरा अपने बैग में वापस ले जाएं। ये कुछ युवा यहां निःस्वार्थ भाव से सफाई अभियान चलाकर प्रकृति की सुन्दरता और पर्यावरण संरक्षण के लिए काम कर रहे हैं। जो काम सरकार को करना चाहिए था वो काम यहां के युवा कर रहे हैं। मुझे जितनी खुशी हो रही है उससे ज्यादा मेरा मन मुझे कचौट रहा है। यह कचरा नहीं इंसानियत बिखरी है। अपनी प्रकृति अभियान के सभी युवाओं को हमारी शुभकामनाएं।

अपनी प्रकृति अभियान का आगाज
चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर में डा. दीपक सिंह कुंवर द्वारा पिछले दस वर्षों याने 2015 से कुछ गरीब, असहाय छात्रों को निःशुल्क प्रतियोगिता परीक्षाओं की कोचिंग दी जा रही। वर्ष 2022-23 में उन्होंने इसका दायरा बढ़ा कर सभी इच्छुक छात्रों के लिए निःशुल्क कोचिंग की व्यवस्था की गई और तब 500 से अधिक छात्र – छात्राओं को तीन माह तक निःशुल्क प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कोचिंग दी गई। उन्होंने ने गणित, जीके, रिजीनिंग, हिन्दी, अंग्रेजी, इतिहास, समाजिक शास्त्र, राजनीतिक विज्ञान, भूगोल विषयों को पढ़ाया गया। उनके कोचिंग से अबतक दर्जनों युवा, शिक्षक, पुलिस, आर्मी,वन विभाग, राजस्व विभाग सहित अन्य जगह चयन हुए हैं।

डॉ दीपक सिंह की शिक्षा
1- गोपेश्वर महाविद्यालय से उच्च शिक्षा
2 – रसायन विज्ञान एमसी
3. इतिहास व राजनीति विज्ञान से एमए
4 – बीएड विज्ञान संकाय
5. पत्रकारिता में डिप्लोमा
5 – एचएनबी केन्द्रीय गढ़वाल विद्यालय श्रीनगर से इतिहास विषय में पीएचडी
6. डॉ राकेश स्मृति शोध पुरस्कार बरेली उ०प्र० 2015
7.गवर्नमेंट कॉलेज गोपेश्वर से लाॅ डिग्री
बात अपनी – अपनी
हिमालयन वॉरियर्स द्वारा अपनी प्रकृति अभियान के तहत जिस तरह से गोपेश्वर नगर के विभिन्न वार्डों व नगर क्षेत्र के सार्वजनिक स्थानों और धार्मिक स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है, यह सराहनीय है। हम सबको मिलकर इस अभियान को सफल बनाने में अपना पूर्ण सहयोग देना चाहिए, जिससे नगर की स्वच्छता के साथ पर्यावरण संरक्षण भी होगा।
दीपक भट्ट सभासद गोपेश्वर गांव
विगत दस वर्षों से मैंने उन गरीब व बेसहारा युवाओं को निःशुल्क कोचिंग दी, जिनको इसकी सख्त जरूरत थी। मैं किसान परिवार से संघर्ष कर आगे आया हूं, मुझे मालूम है कि गरीबी क्या होती है। 2022-23 में मुझे लगा कि क्यों न अन्य युवाओं को भी निःशुल्क पढ़ाया जाए। तब मैंने सभी छात्रों को निःशुल्क कोचिंग देने की बात सार्वजनिक की और मुझे लगा कि 200 से 300 छात्र – छात्राएं आएंगे, लेकिन यह संख्या 500 से ऊपर तक पहुंच गई। मैंने अपने वादे के मुताबिक अलग अलग बैच बनाकर दो – दो घंटे प्रतिदिन तीन माह तक सभी छात्र छात्राओं को निःशुल्क कोचिंग दी । जिनमें से दर्जनों युवाओं का आज सरकारी क्षेत्र में सलेक्शन हुआ है और आज भी 100 से अधिक छात्र – छात्राओं को निःशुल्क कोचिंग दी जा रही है, जो पुलिस भर्ती के साथ ही विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं के लिए तैयारी कर रहे हैं। यह कार्यक्रम आगे भी निरंतर जारी रहेगा इन्हीं युवाओं के माध्यम से टुवर्ड्स ह्यूमैनिटी ग्रुप द्वारा अपनी प्रकृति अभियान से हर रविवार को टेस्ट पेपर के बाद सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में हमारे साथ धीरे – धीरे बड़ी संख्या में लोग जुड़ रहे हैं।
डॉ दीपक सिंह संरक्षण
पिछले पांच माह से मुख्यालय में जिला अधिकारी चमोली, मुख्य विकास अधिकारी चमोली, पर्यटन विभाग चमोली, साथ ही मुख्यालय में बैठे चार डीएफओ के नाक के नीचे टुवर्ड्स ह्यूमैनिटी ग्रुप द्वारा स्वच्छता कार्यक्रम चलाया जा रहा है, लेकिन उन्हें इसकी भनक तक नहीं। अतः टीम की मदद के लिए सब लोग आगे आएं, क्योंकि टीम को ग्लब्स, मास्क, सेनेटाइजर, गार्बेज आदि की हर सप्ताह नितांत आवश्यकता है।
नगरपालिका गोपेश्वर पार्षद सूर्य प्रकाश पुरोहित

