गोपेश्वर खेल मैदान में चलाया स्वच्छता अभियान

Team PahadRaftar

खेल मैदान गोपेश्वर में चलाया स्वच्छता अभियान

नेहरू युवा केंद्र चमोली के स्वयंसेवकों द्वारा जिला खेल मैदान गोपेश्वर में आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत विस्तृत रूप से स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें खिलाड़ियों को मैदान के आस-पास सफाई रखने व स्वच्छता के प्रति जागरूक रखने की शपथ दिलाई गई। और जिला खेल अधिकारी गिरीश ने खिलाड़ियों को खेल के साथ-साथ सफाई के लिए भी सजग किया। सभी खिलाड़ियों ने संपूर्ण मैदान परिसर में स्वयंसेवकों के साथ लगभग 310 kg सिंगल यूज प्लास्टिक को एकत्रित कर स्वच्छता अभियान कार्यक्रम चलाया। जिसमें उपस्थित स्वयंसेवक भगत सिंह, कमल सिंह, पंकज अग्रवाल, सोनाली भट्ट, प्रियंका, नेहा, गंगा राम तथा खेल मैदान में उपस्थित अनेक खिलाड़ी मौजूद रहे।

Next Post

चमोली में 14 अक्टूबर को कोविड टीकाकरण महाअभियान - पहाड़ रफ्तार

जनपद चमोली में कोविड वैक्सीनेशन के लिए 14 अक्टूबर को महाभियान चलाया जाएगा। जिसमें अधिक से अधिक लोगों को कोविड की दूसरी डोज लगाने के साथ ही छूटे हुए लोगों का वैक्सीनेशन किया जाएगा। वैक्सीनेशन महाभियान के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। एसीएमओ डा. उमा […]

You May Like