मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया गढ़भोज और बीज बम अभियान की दो पुस्तकों का विमोचन – पहाड़ रफ्तार

Team PahadRaftar

देहरादून : वृहस्पति को देर रात – राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गढ़भोज और बीज बम अभियान की दोनों पुस्तकों के लोकार्पण के बाद चर्चाओं की एक लम्बी श्रंखला। जेपी मैठाणी ने बताया कि पुस्तक के लेखक और जाडी संस्था के संस्थापक द्वारिका प्रसाद सेमवाल और हम लगातार चुप चाप पिछले 4 साल से कार्य कर रहे हैं। सरकार को सुझाव दिया की ये कार्य राज्य की योजनों का अंग होना चाहिए।
सुनाम धन्य पूर्व IAS डॉक्टर – कमल टावरी ने बताया की जो सरकारी है वही असरकारी है। यानी उसी का असर होता है।उन्होंने राज्य स्तर पर वोलंटरी action सेल बनाने का आग्रह किया।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए डर. अरविन्द दरमोड़ा ने मुख्यमंत्री के सहज स्वीकृति – जो कार्यों की सीमा से जुडी थी उसको ध्यान में रखते हुए आग्रह किया की आगे – इस तरह के नए प्रयास हर सरकार के समय में जारी रहने चाहिए।


कार्यक्रम में लम्बे इंतज़ार के दौरान – गोवंश, बद्री गाय, कूड़ा करकट प्रबंधन , आल वेदर रोड से हो रही दिक्कतें , पलायन – स्वास्थ्य और शिक्षा के बाद – स्वरोजगार पर बेहद सार्थक चर्चा रही। पहाड़े उत्पादों के विपणन के साथ – उत्पादन कैसे बढ़ाएं इस पर चर्चा को जमीनी हकीकतों के साथ आगे बढाने के प्रयास पर जोर दिया ।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को पीपलकोटी के ग्रोथ सेंटर की बनी रिंगाल की टोकरी में तुलसी का पौधा भेंट दी गयी। आज की यह चर्चा लगभग दो घंटे चली। और आशा है आगे अच्छे परिणाम आयेंगे।कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व केबिनेट मंत्री श्री मोहन सिंह रावत गांववासी ने की .श्री किशोर चन्द्र भट्ट ने कार्यक्रम की पृष्ठ भूमि से माने मुख्यमंत्री जी को अभिमुख करवाया।


मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बचपन के भोजन और जीवन में सात्विकता के महत्व पर बात कही। उन्होंने कहा – पद – प्रतिष्ठा और माँ सम्मान – समय के साथ बदलता रहता है – लेकिन जो हम भविष्य की पीढ़ियों के लिए छोड़कर जाते हैं। वही असल जीवन अहि इसलिए बीज बम अभियान एक शानदार कार्य है ! उन्होंने ये भी कहा की पेड़ पौधों का महत्व – कोरोना के दौरान सबकी समझ में आया है जब एकएक ऑक्सीजन सिलेंडर के लिये लोगों को भटकना पड़ा है। उन्होंने बीज बम अभियान को जन अभियान बनाने का आग्रह किया और – फलदार पौधों के रोपण पर जोर दिया। ये खेल खेल में पर्यवरण संरक्षण की अनूठी पहल है।
आज के इस कार्यक्रम में डॉ मोहन पंवार, डॉ अरविन्द दरमोड़ा जी , नरेश नौटियाल, कैलाश नेगी , प्रेम पंचौली , कमलेश गुरूरानी , पूर्व सचिव उमेश चन्द्र, विकास पन्त , अभिषेक भट्ट , अभिषेक थपलियाल, अरुण राणा , मेजर सुम्मी सबरवाल , रक्षित शर्मा , भवान सिंह , विनीता जोशी , कासा के राज्य समन्वयक श्री सुरेश सतपथी जी , अमित कार्मिक, माधवेन्द्र रावत, संजय पंवार, रामचंद्र चमोली, उद्योगपति श्री हरी दत्त शर्मा , पूर्णिमा , श्री संदीप उनियाल , रक्षित शर्मा, डॉक्टर प्रणव पाल, प्रेम कश्यप , डर. यतीश वशिष्ठ, पत्रकार ब्रिज भूषण दुबे, जे पी .मैठाणी आदि उपस्थित थे।

Next Post

भूस्खलन से खतरे में मठ गांव, हर रात खौफजदा, विस्थापन की मांग - पहाड़ रफ्तार

भारी बारिश से मठ गांव के नीचे से निरंतर भूस्खलन और भू-धंसाव से गांव को खतरा पैदा हो गया है। जिससे लोगों में दहशत बनी हुई है, लोग हर रात रतजगा कर बिताने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने शासन – प्रशासन से भूगर्भीय जांच कर विस्थापन की मांग की। गौरतलब […]

You May Like