
केएस असवाल
चमोली : चमोली जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में युवा, बुजुर्ग, महिलाओं और प्रवासियों ने गांव की सरकार बनाने के लिए बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।
दशोली ब्लाक में द्वितीय चरण के मतदान के लिए मतदाओं ने सबसे ज्यादा उत्साह दिखाया। किलौण्डी गांव में युवाओं, बुजुर्ग, महिलाओं और प्रवासियों ने देहरादून, गौचर, श्रीनगर से पहुंच कर मतदान किया। किलोण्डी गांव में 75 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने वोट किया। सभी प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटी में कैद हो गया है। अब 31 जुलाई को सभी प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा।

