चमोली : सेलंग गांव की महिलाएं शराब के खिलाफ हुई मुखर, सुनाया फरमान

Team PahadRaftar

चमोली जिले में एक बार फिर शराब के खिलाफ बड़ा जन आंदोलन शुरू हो गया है, जिले के सैकड़ों गांवों में महिलाओं ने नशामुक्ति अभियान का आगाज शुरू कर दिया है।

संजय कुंवर 

चमोली : चमोली जिले में शराब के खिलाफ तेजी से महिलाएं मुखर हो रही हैं। गांवों में सार्वजनिक कार्यों में शराब परोसने पर समाजिक बहिष्कार के साथ अर्थदंड भी लगाया जा रहा है। जिले के अन्य गांवों की भांति अब सेलंग की महिलाओं ने भी नशामुक्ति अभियान के लिए शपथ ली।

जोशीमठ नगर के प्रवेश द्वार कहे जाने वाले सेलंग में खुली बैठक में आज सार्वजनिक कार्यों में शराब पीने, पिलाने और परोसने पर पूर्ण प्रतिबंध का निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही गांव में कोई भी व्यक्ति अब शराब एवं अन्य मादक पदार्थों का सेवन एवं विक्रय नहीं करेगा। रविवार को ग्राम प्रधान एवं महिला मंगल दल अध्यक्षा की अध्यक्षता में आम बैठक आहुत की गई। जिसमें सभी ने ध्वनिमत से शराब बंदी करने के प्रस्ताव का समर्थन किया। सभी के हस्ताक्षर से पारित प्रस्ताव में सार्वजनिक कार्यों जैसे शादी, विवाह, मुंडन, सार्वजनिक पूजा और जिन कार्यक्रमों से समाज का सीधा–सीधा जुड़ाव होता है उनमें शराब पीने, पिलाने,परोसने और विक्रय करने पर सक्त प्रतिबंध लगाया गया है। यदि इस प्रतिबंध के बावजूद कोई व्यक्ति शराब पिलाता है, परोसता है या विक्रय करता है तो उस व्यक्ति का सार्वजनिक बहिष्कार किया जायेगा और उससे आर्थिक दंड के रूप में 51000 रूपए वसूला जायेगा।

प्रधान रोशना देवी ने कहा कि शराब समाज के लिए एक अभिशाप है। कहा कि सार्वजनिक एवं सामाजिक कार्यों में शराब बंद होने से जहां लोगों का खर्चा बचेगा वहीं समाज में एक अच्छा संदेश जायेगा, कहा कि गांव में शराब बंदी को शक्ति से लागू किया जायेगा। इस अवसर पर ग्राम गांण्यां मोहन सिंह फर्स्वाण, क्षेत्र पंचायत सदस्य वर्षा देवी, वन पंचायत सरपंच शिशुपाल सिंह भंडारी, त्रिलोक सिंह बिष्ट, भवान सिंह, भगत सिंह, देवेश्वरी देवी, बाली देवी समेत ग्राम सभा के सभी सदस्य शामिल रहे।

Next Post

देहरादून : महापंचायत ने कहा, सीएम को पद से हटाकर जांच के दायरे में लिया जाए !

महापंचायत ने कहा, सीएम को पद से हटाकर जांच के दायरे में लिया जाए ! अंकिता के मामले में सबूत नष्ट करने का लगाया आरोप, दुष्यंत गौतम, अजय कुमार और रेनू बिष्ट के नाम भी लिये गए महापंचायत में अंकिता के माता-पिता भी शामिल हुए, अनिल जोशी की एफआईआर रद्द […]

You May Like