चमोली : वाहन दुर्घटना में महिला की मौत, सात लोग घायल

Team PahadRaftar
चमोली : चमोली जिले के नन्दा नगर घाट के काण्डई  गांव के निकट एक वाहन दुर्घटना हो गई। इस दुर्घटना में एक महिला की मृत्यु हो गई। जबकि सात लोग घायल हो गए।
 जानकारी के अनुसार रविवार  मध्य  रात्रि को कांडई थिरपाक मोटर मार्ग पर काण्डई गांव के पास एक टेंपो ट्रैवलर वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा तो वाहन संख्या UK-02-PA-0058 टेंपो ट्रैवलर सडक से 30 मीटर नीचे दुर्घटनाग्रस्त मिला। जिसमें चालक सहित 12 लोग सवार थे। जबकि 4 लोगों को चोटे नहीं आई  जो घटनास्थल से ही घर चले गए। वाहन में 7 लोगों को चोटे आयी हैं।जिन्हें 108 की माध्यम जिला चिकित्सालय गोपेश्वर लाया गया। जबकि  महिला श्रीमती लक्ष्मी देवी पत्नी कन्हैयालाल निवासी ग्राम काण्डई तहसील घाट जनपद चमोली उम्र 50 की मृत्यु हो गयी है।

 घायल व्यक्ति के नाम

1-कन्हैया लाल पुत्र रैदास उम्र 59 वर्ष निवासी काण्डई तह. घाट जनपद चमोली

2-ब्रिजेश पुत्र कन्हैया लाल उम्र 28 वर्ष  (चालक)

3-अखिलेश कन्याल पुत्र आशाराम उम्र 51 वर्ष

4-अभिषेक कन्याल पुत्र अखिलेश कन्याल उम्र 18 वर्ष

5-रोहित पुत्र राजकुमार उम्र 18 वर्ष

6-मोहित पुत्र राजकुमार उम्र 16 वर्ष

7-सन्दीप पुत्र अनुसूया लाल उम्र 30 वर्ष सभी घायल काण्डई गांव के है।

Next Post

जोशीमठ : कुबेर देवरा में दिखा लोक संस्कृति और परम्पराओं का अद्भुत संगम - देखें वीडियो

पांडुकेश्वर : कुबेर देवरा में दिखा लोक संस्कृति और परंपराओं का अद्भुत संगम, दांकुडी,पौणा लोक नृत्य देव जागरों से गूंजी पांडु नगरी संजय कुंवर पांडुकेश्वर पांडु नगरी पांडुकेश्वर में अयोजित श्री कुबेर देवरा महोत्सव श्री कुबेर देवरा एवं मंदिर नव निर्माण महोत्सव, और श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ चतुर्थ दिवस पर पांडु […]

You May Like