चमोली : विस अध्यक्ष ने थराली के आपदा प्रभावितों की मदद को बढ़ावा हाथ

Team PahadRaftar

विधान सभा अध्यक्ष ने थराली के आपदा प्रभावितों की मदद को बढ़ावा हाथ

थराली : चमोली जनपद के आपदा प्रभावित क्षेत्र थराली के प्रभावितों की मदद को विधान सभा अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूरी ने हाथ बढ़ाया है। विधान सभा अध्यक्ष के निर्देशन में गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रभावित क्षेत्र राहत शिविर आयोजित किया।

विधानसभा अध्यक्ष की प्रतिनिधि चन्द्रकला तिवारी ने बताया कि शिविर आयोजित कर थराली आपदा प्रभावित परिवारों को 100 राशन किट एवं कुल 94 परिवारों को 9 लाख 40 हजार रूपये के चेक प्रदान किये गये।

इस मौके पर थराली विधायक भूपाल राम टम्टा, जिलाध्यक्ष भाजपा गजपाल बर्तवाल, विधानसभा समन्वयक अधिकारी जसपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

 

Next Post

थराली : बुंगा गांव में गर्भवती महिलाओं और बच्चों का किया टीकाकरण

चमोली : जिलाधिकारी डॉ संदीप तिवारी एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिषेक गुप्ता के निर्देशों के तहत बृहस्पतिवार को जनपद के थराली तहसील के अंतर्गत अतिवृष्टि से प्रभावित ग्राम सभा बुंगा में गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों का टीकाकरण कराया गया। एएनएम श्रीमती चंद्रकला एवं आशा फैसिलिटेटर श्रीमती कमला बिष्ट ने […]

You May Like