चमोली : मां चंडिका दिवारा यात्रा तैयारियों को लेकर ग्रामीणों ने की बैठक

Team PahadRaftar

मां चंडिका दिवारा यात्रा तैयारियों की नवम् बैठक बनातोली सिवाई में आयोजित

केएस असवाल 

चमोली  :  15 मई 2025 को मां चंडिका जिलासू दिवारा यात्रा की तैयारी को लेकर दिलबर सिंह चौहान की अध्यक्षता में बनातोली सिवाई में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में समिति सचिव ईश्वर सिंह राणा द्वारा सर्व प्रथम पिछली कारवाही व आय व्यय को बैठक में प्रस्तुत किया गया, बैठक में आए 27 गांवों के सदस्य/भक्तों ने दिवारा यात्रा को सफल बनाने के लिए अपने अपने सुझाव दिए। पिछली दिवारा यात्रा में रहे पदाधिकारियों, सदस्यों, एयरवालों, व भक्तों ने भी अपने अपने सुझाव बैठक में प्रस्तुत किए। बैठक में बांदी गांवों के एयरवालों की नामावली, फांट की धनराशि उपलब्ध कराई गई और बैठक में मुख्य रूप से कमेटी व सभी 27 बांदी गांवों के सदस्य/भक्तों द्वारा कहा गया कि रेलवे द्वारा मां चंडिका का धारा पूर्ण रूप से ध्वस्त किया गया था जबकि रेलवे द्वारा आश्वासन दिया गया था कि जल्द ही धारे का निर्माण किया जाएगा पर अभी तक निर्माण कार्य नहीं किया गया। अगर 30 मई तक मां चंडिका का धारा निर्माण नहीं किया गया तो सभी 27 बांदी गांवों के पदाधिकारियों, सदस्यों व भक्तों द्वारा धरना-प्रदर्शन व कार्य को बाधित किया जाएगा। समिति द्वारा पुर्व में जिला अधिकारी चमोली को ज्ञापन प्रस्तुत किया गया है। इस अवसर पर समिति के उपाध्यक्ष संदीप सिंह चौहान, कोषाध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत, सहसचिव दर्शन सिंह कंडारी व 27 गांवों के सदस्य व भक्तजनों ने बैठक में भाग लिया।

Next Post

ऊखीमठ : शिक्षण विधियों से सीखने के परिणाम विषय पर कार्यशाला आयोजित

शिक्षण विधियों से सीखने के परिणाम विषय पर एक दिवसीय जनपद स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन लक्ष्मण नेगी  अनूप नेगी मेमोरियल पब्लिक स्कूल रूद्रप्रयाग में शिक्षण विधियों से सीखने के परिणाम विषय पर सीबीएसई बोर्ड से मान्यता प्राप्त विद्यालयों के शिक्षकों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला […]

You May Like