चमोली : विद्या मंदिर राइंका ज्योर्तिमठ के टीटी खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर के लिए बनाई जगह

Team PahadRaftar

संजय कुंवर 

चमोली : विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के तत्वावधान में आयोजित क्षेत्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता आनंद स्वरूप आर्य सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सीनियर सेकेंडरी स्कूल रुड़की में 28 अगस्त से 31 अगस्त 2025 तक आयोजित की गई। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ज्योर्तिमठ के अंदर 14 बालिका वर्ग ने अपने फाइनल मैच में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज आगरा को 0-3 के मुकाबला हराकर राष्ट्रीय स्तर के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया है।

अंडर 14 बालक बाल ने अपने फाइनल मुकाबले में सरस्वती विद्या मंदिर हापुर की टीम को 0-3 के मुकाबले हराकर राष्ट्रीय स्तर के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया है। बालक वर्ग में केशव, समीर, प्रियांशु नेगी, अनमोल एवं बालिका में दिया सैनी, अदिती नेगी, अंशिका नेगी, जोया, विभूति, ने अपने-अपने वर्ग में क्षेत्र स्तर पर स्वर्ण पदक जीत कर ज्योर्तिमठ एवं विद्यालय का नाम रोशन किया है।

टीम मैनेजर के रूप में विद्यालय के आचार्य नितिन भट्ट , और चंद्रकला प्रतिभा कर रहे हैं विद्यालय की प्रधानाचार्य शंभू प्रसाद चमोला, प्रबंध समिति के अध्यक्ष भुवन उनियाल, उपाध्यक्ष भगवती प्रसाद कपरवान, व्यवस्थापक हरेंद्र पवार, एवं समस्त विद्यालय परिवार में प्रतिभावान खिलाड़ियों, अभिभावकों एवं प्रशिक्षकों हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

Next Post

गौचर : भूस्खलन से पॉलिटेक्निक कॉलेज खतरे की जद में

केएस असवाल  गौचर : क्षेत्र में हो रही लगातार मूसलाधार बारिश से सड़कों के साथ ही सरकारी व गैर-सरकारी संपतियों को भारी नुक्सान पहुंचा है। करोड़ों की लागत से बना राजकीय पालीटेक्निक के आगे भूस्खलन होने से भवन खतरे की जद में आ गया है। पिछले कई दिनों से क्षेत्र […]

You May Like