चमोली : सैकोट मोटर मार्ग पर पेड़ गिरने से यातायात प्रभावित, खोलने की मांग

Team PahadRaftar

अनुराग थपलियाल 

चमोली : नंदप्रयाग – सैकोट मोटर मार्ग पर आंधी तूफान से पेड़ गिरने से मोटर मार्ग पर यातायात प्रभावित हुआ है।

जानकारी के अनुसार आज दोपहर बाद अचानक बारिश व आंधी तूफान होने से लगभग सवा तीन बजे नंदप्रयाग – सैकोट मोटर मार्ग टैटूणा में पर एक बड़ा पेड़ गिर गया है। जिससे यहां यातायात सुविधा प्रभावित हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लोनिवि द्वारा पेड़ को हटाकर जल्द से जल्द आवाजाही शुरू किया जाए। बता दें कि नंदप्रयाग – सैकोट मोटर मार्ग बदरीनाथ हाईवे पर निर्माण कार्य होने और आपदा की स्थिति में भी हमेशा लाइफ लाइन शाबित हुई है। बदरीनाथ हाईवे पर निर्माण कार्य होने पर कल तक छोटे वाहनों की आवाजाही भी इसी मार्ग से हो रही थी। स्थानीय निवासी दीक्षांत व मनीष  रावत ने बताया कि दोपहर बाद सड़क में पेड़ आने से मोटर मार्ग बंद पड़ा है।

Next Post

ऊखीमठ : नौ वर्ष में आधा कीमी सड़क बना पाया लोनिवि विभाग, ग्रामीणों में आक्रोश

लक्ष्मण नेगी  ऊखीमठ : वित्तीय वर्ष 2017 में  जिला योजना के अन्तर्गत स्वीकृत पिलौजी – गिरीया 3 किमी मोटर मार्ग का निर्माण कार्य अधर में लटकने से ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग के खिलाफ आर – पार की लड़ाई का मन बना लिखा है। विगत नौ वर्षो में मात्र 450 […]

You May Like