चमोली : औली में नववर्ष का जश्न मनाने पहुंचे पर्यटक औली को दे गए चार कुंतल कचरा

Team PahadRaftar

संजय कुंवर 

चमोली : उत्तराखंड के विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल औली में दिसंबर की विदाई और नववर्ष के उत्सव मनाने वाले पर्यटक यहां कूड़े का ढेर उपहार स्वरूप हिमालय को दे गए। पालिका के पर्यावरण मित्रों द्वारा सफाई अभियान चलाकर चार कुंतल प्लास्टिक कूड़ा-करकट का निस्तारण किया गया।

औली की नैसर्गिक मखमली बुग्याल शीतकालीन क्रीडा स्कीइंग और पर्यटन के लिए विश्व में प्रसिद्ध है। यहां नंदा देवी की उंची सुंदर चोटियां का मनोरम दृश्य पर्यटकों को बरबस ही अपनी ओर खींच लाती है। गढ़वाल मंडल विकास निगम की चेयर लिफ्ट से हजारों प्रकृति प्रेमी हर दिन नैसर्गिक सौंदर्य का दीदार करते हैं। लेकिन इस बार 31 दिसंबर और नववर्ष 2026 के जश्न मनाने पहुंचे हजारों पर्यटकों द्वारा औली की सुन्दर वादियों में कूड़ा – कचरा फैलाकर यहां की मखमली बुग्यालों को नुक्सान पहुंचाया गया है।

नगर पालिका परिषद ज्योर्तिमठ के स्वच्छता सुपर वाइजर अनिल कुमार ने बताया है कि औली में बिखरे हुए कूड़े गार्बेज को पर्यावरण मित्रों द्वारा आज वृहद स्वच्छता अभियान चला कर एकत्र कर ज्योर्तिमठ कॉम्पेक्ट प्लांट मशीन तक पहुंचाया गया है। इसी तरह के पर्यावरन प्रदूषण के चलते पर्यटन स्थल औली की प्राकृतिक सुन्दरता के साथ-साथ विंटर डेस्टिनेशन की छवि धूमिल हो रही है।

 

Next Post

ऊखीमठ : भगवती चामुण्डा देवरा यात्रा का डमार गांव में फूल मालाओं से स्वागत

लक्ष्मण नेगी  ऊखीमठ : कालीमठ घाटी के शीर्ष  पर प्रकृति की सुरम्य  वादियों में जगत कल्याण के लिए तपस्यारत भगवती चामुण्डा की देवरा दिवारा यात्रा रात्रि प्रवास के लिए डमार गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया जबकि फेगू गांव में भगवती चामुण्डा व भगवती दुर्गा के 15 वर्षों […]

You May Like