राजनीति हलचल : अब तक राजेन्द्र भंडारी, लखपत बुटोला, नवल खाली सहित सात ने लिए नामांकन पत्र

Team PahadRaftar

चमोली : बदरीनाथ विधानसभा उपचुनाव को लेकर अब तक सात उम्मीदवारों ने लिए नामांकन पत्र।

04-बदरीनाथ विधानसभा उप निर्वाचन के लिए नामांकन के तीसरे दिन मंगलवार को दो उम्मीदवारों ने नामांकन प्रपत्र लिए। जिसमें कांग्रेस प्रत्याशी लखपत सिंह बुटोला व निर्दलीय देवेन्द्र सिंह राणा शामिल हैं। अब तक 7 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र लिये हैं। नामांकन प्रक्रिया 21 जून तक चलेगी। अभी तक किसी भी उम्मीदवार ने अपना नामांकन पत्र आरओ कार्यालय में जमा नहीं किया है।

अब तक इन्होंने लिए नामांकन 

1. श्री हिम्मत सिंह नेगी सैनिक समाज पार्टी 14.06.2024
2. श्री दिलवर सिंह फर्स्वाण आम आदमी पार्टी 14.06.2024
3. श्री सुनील हटवाल निर्दलीय 14.06.2024
4. श्री राजेन्द्र भण्डारी भाजपा 15.06.2024
5. श्री नवल खाली निर्दलीय 15.06.2024
6. श्री लखपत सिंह बुटोला कांग्रेस 18.06.2024
7. श्री देवेन्द्र सिंह राणा निर्दलीय 19.06.2024

Next Post

चमोली जिले में बारिश के बाद गर्मी से मिली राहत

संजय कुंवर  चमोली जिले के साथ ही सीमांत जोशीमठ में मौसम का बदला मिजाज हल्की बारिश की फुहारों के बीच म्यूली बसंता,कोयल की कूक से माहौल हुआ खुशनुमा लम्बे समय से गर्मी की तपिश झेल रहे जोशीमठ नगर वासियों को आज दोपहर बाद हल्की बारिश होने से नगर वासियों के […]

You May Like