चमोली : मोटरसाइकिल दुर्घटना में तीन युवक घायल

Team PahadRaftar

चमोली  : 112 के माध्यम से चमोली से ऊपर ग्राम रांगतोली के पास एक बाइक के खाई में गिरने की सूचना प्राप्त हुई थी, जिसमें तीन लड़के सवार होना बताया गया था इस सूचना पर मौके पर जाकर ज्ञात हुआ कि बैरासकुण्ड नंदानगर घाट से शादी की बारात ग्राम हर्मनी आई थी, जो कि बारात की गाड़ीयां वापस जा रही थी तीनों मोटरसाइकिल सवार भी बारात के साथ थे, ग्राम गोलिम के पास गोलिम बैण्ड के पास से मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर करीब 30 मीटर गहरी खाई में गिर गयी थी, मौके पर पहुंचकर स्थानीय टैक्सी चालकों की मदद से घायलों को खाई से निकाला गया एवं उपचार हेतु जिला चिकित्सालय गोपेश्वर भिजवाया गया है। अभी मोटरसाइकिल नहीं मिल पाई है। घायलों का विवरण निम्न प्रकार है।

1.आरव पुत्र श्री दिनेश भाटी उम्र करीब 9 वर्ष निवासी ग्राम मटई कांडा ग्वाड नंदानगर घाट जनपद चमोली – घायल के गंभीर चोट है, बातचीत कर रहा है।

2.सौरभ पुत्र सुरेंद्र उम्र करीब 20 वर्ष निवासी ग्राम मकई कांडा वार्ड नंदा नगर घाट जनपद चमोली– घायल के सिर तथा हाथ पैरों पर चोट है किंतु घायल बातचीत कर रहा है और चल फिर पा रहा है।

3.अनिल पुत्र दिनेश उम्र करीब 19 वर्ष निवासी ग्राम लाखी, नंदा नगर घाट जनपद चमोली– घायल के हाथ तथा पैरों में चोट है घायल बातचीत कर रहा है और सहारा लेकर चल पा रहा है।

Next Post

ऊखीमठ : विधायक आशा नौटियाल ने किया 50वां स्वर्ण क्रीड़ा समारोह का शुभारंभ

50वां स्वर्ण क्रीड़ा समारोह का हुआ आयोजन लक्ष्मण नेगी  ऊखीमठ : राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अगस्तमुनि में 50वां स्वर्ण क्रीड़ा समारोह का शुभारंभ हुआ। केदारनाथ विधायक श्रीमती आशा नौटियाल ने बतौर मुख्य अतिथि एवं रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी ने अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान महाविद्यालय के […]

You May Like