
संजय कुंवर
चमोली : तमिलनाडु के स्वामी तिरूज्ञानंदा जी महाराज द्वारा शिव नगरी छोटी काशी हाट शिव मंदिर में तीन कुंतल घी का दीपक जलाया गया। भक्तों ने पूजा – अर्चना कर अखंड ज्योति के दर्शन किए।
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बृहस्पतिवार को तमिलनाडु के स्वामी तिरूज्ञानंदा जी महाराज द्वारा शिव नगरी छोटी काशी हाट शिव मंदिर में तीन कुंतल घी का दीपक जलाया गया। महाराज हर वर्ष अगस्त माह में अपने भक्तों के साथ हाट पहुंचकर भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर विशाल दीपक जलाया जाता है। बताया जाता है की महात्मा को यहां ज्ञान की प्राप्ति हुई है।
शिव नगरी छोटी काशी हाट शिवालय की महिमा का वर्णन स्कंद पुराण में भी है। बताया जाता है की जो भी भक्त शिव मंदिर में सच्चे मन से मनौती मांगता है उसकी हर मनोकामना पूर्ण हो जाती है। आज बड़ी संख्या में हाट गांव के ग्रामीणों के साथ सैकड़ों शिव भक्तों ने भी भोलेनाथ के दर्शन कर मनौती मांगी।
इस अवसर पर शिव भक्त नरेंद्र पोखरियाल, शंभू प्रसाद सती, अतुल साह, नगरपालिका अध्यक्ष आरती नवानी, बंड विकास अध्यक्ष देवेंद्र नेगी, अयोध्या हटवाल, पूर्व प्रधान हाट राजेन्द्र हटवाल, राकेश नवानी सहित अन्य उपस्थित रहे।

