चमोली : चतुर्थ केदार भगवान रूद्रनाथ के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुले, अब छह माह तक बाबा श्रद्धालुओं को मुखारविंद के देंगे दर्शन

Team PahadRaftar

संजय कुंवर 

चमोली  : चतुर्थ केदार भगवान श्री रूद्रनाथ के कपाट रविवार को ब्रह्ममुहूर्त में वैदिक मंत्रोचार एवं धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। मुख्य पुजारी सुनील तिवारी ने विधि विधान से श्रद्धालुओं की मौजूदगी में कपाट खोलने की प्रक्रिया सम्पन्न की। अगले 6 माह तक भगवान रूद्रनाथ यही विराजमान रहेंगे।

  चतुर्थ केदार भगवान रूद्रनाथ 

समुद्र तल से 3,600 मीटर (11,800 फीट) की ऊंचाई पर स्थित रुद्रनाथ में भगवान शिव के मुखारविंद की पूजा होती है। कपाट खुलने के साथ ही ग्रीष्मकाल में छह माह तक रुद्रनाथ में ही भगवान शिव की नियमित पूजा-अर्चना की जाती है। वहीं शीतकाल में भगवान की पूजा गोपीनाथ मंदिर गोपेश्वर में की जाती है।

Next Post

ऊखीमठ : द्वितीय केदार मद्महेश्वर के कपाट खोलने की प्रक्रिया शुरू, ग्रामीणों ने लगाया नया अनाज का भोग

लक्ष्मण नेगी  ऊखीमठ : पंच केदारों में द्वितीय केदार के नाम से विश्व विख्यात व बूढ़ा मदमहेश्वर की तलहटी में सुरम्य मखमली बुग्यालों के मध्य विराजमान भगवान मदमहेश्वर के कपाट खोलने की प्रक्रिया शीतकालीन गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मन्दिर में विधिवत शुरू हो गयी है। रविवार को भगवान मदमहेश्वर की चल […]

You May Like