चमोली : हेमकुंड साहिब के कपाट 23 मई को श्रद्धालुओं के लिए खुलेंगे

Team PahadRaftar

हेमकुंड साहिब के कपाट 23 मई को श्रद्धालुओं के लिए खुलेंगे

संजय कुंवर 

उत्तराखंड के प्रसिद्ध सिख तीर्थ स्थल हेमकुंड साहिब के कपाट आगामी 23 मई को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। कपाट खुलने के साथ ही देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पवित्र धाम के दर्शन शुरू हो जाएंगे।

गुरुद्वारा प्रबंधन समिति और स्थानीय प्रशासन द्वारा यात्रा की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। कपाट खुलने के दिन विशेष अरदास और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसके बाद श्रद्धालुओं को दर्शन की अनुमति दी जाएगी।

हर साल भारी बर्फबारी के कारण सर्दियों में हेमकुंड साहिब के कपाट बंद रहते हैं और बर्फ पिघलने के बाद ही यात्रा शुरू होती है। आमतौर पर यह यात्रा मई से अक्टूबर तक चलती है और हजारों श्रद्धालु यहां मत्था टेकने पहुंचते हैं।

 

Leave a Reply

Next Post

ऊखीमठ : कोल्लू बैण्ड – स्वारी ग्वास मोटर मार्ग बना जानलेवा, जांच की मांग

कोल्लू बैण्ड – स्वारी ग्वास मोटर मार्ग बना जानलेवा 1.32 करोड़ खर्च के बाद भी मोटर मार्ग बदहाल, जर्जर मोटर मार्ग की शिकायत मुख्यमंत्री दरबार पहुंचने से विभाग में मचा हड़कंप। लक्ष्मण नेगी  ऊखीमठ। लोक निर्माण विभाग खण्ड रूद्रप्रयाग द्वारा कोल्लू बैण्ड – स्वारी ग्वास मोटर मार्ग के डामरीकरण व […]

You May Like