चमोली : शिक्षक मनोज सती ने किया 200 पौधों का रोपण

Team PahadRaftar

शिक्षक मनोज सती नौनिहालों को शिक्षण कार्य के साथ – साथ अतिरिक्त समय में धरती पर पौधरोपण कर हरा भरा बनाने में जुटे हैं।

शिक्षक मनोज सती द्वारा बुधवार को लंगासू में वन पंचायत की भूमि पर 200 पौधों का रोपण किया गया। साथ ही हरेला पर्व पर 500 पौधों के रोपण का लक्ष्य रखा है। जिसके लिए उन्होंने गड्डे बनाने शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि ये सभी पौधे उनकी नर्सरी में तैयार हुए हैं। जिसमें बांज, रीठा,पंय्या, आंवला कचनार के पौधों का आज रोपण किया गया। इस अभियान में उनके साथ पीयूष सती और गणेशी देवी ने भी सहयोग किया गया।

Next Post

जोशीमठ : पुलिस ने चरस तस्कर को किया गिरफ्तार

चमोली : नशा तस्करों के विरुद्ध चमोली पुलिस की धर-पकड़ अभियान लगातार जारी है। मंगलवार को पुलिस ने अवैध चरस के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार। चमोली पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल द्वारा नशे के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। नशे को जड़ से खत्म करने के […]

You May Like