संजय कुंवर
चमोली : जनपद के उच्च हिमालई क्षेत्रों में बर्फबारी शुरू
श्री लोकपाल हेमकुंड साहिब में हिमपात शुरू
समुद्र तल से करीब 14,500 फीट पर मौजूद
श्री लोकपाल लक्ष्मण मंदिर में हो रही बर्फबारी। पूरी लोकपाल भ्यूंडार वैली में शीतलहर का प्रकोप बढ़ा,
मौसम विभाग का उच्च हिमालई क्षेत्रों में बर्फबारी के अलर्ट की चेतावनी सटीक साबित हुई।

क्षेत्र के सभी ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी शुरू, बदरीनाथ धाम के आसपास की चोटियों पर भी हिमपात शुरू। उच्च हिमालई क्षेत्रों में बर्फबारी होने से निचले इलाकों में गुलाबी ठंड ओर शीतलहर की दस्तक। मौसम के बदले मिजाज से सीमांत क्षेत्र ज्योतिर्मठ में जबरदस्त शीतलहर जारी है। जिला प्रशासन ने आपदा प्रबंधन तंत्र सहित SDRF, BRO चमोली पुलिस वन विभाग सहित सभी संबंधित विभाग को सतर्क ओर अलर्ट रहने के निर्देश किए जारी। भारी बारिश और बर्फबारी के अलर्ट के चलते जिले के सभी उच्च हिमालई क्षेत्रों में ट्रैकिंग पथारोहण पर भी लगा है प्रतिबंध, ज्योर्तिमठ नगर क्षेत्र में भी हल्की बारिश शुरू होने की खबर है।
