
संजय कुंवर
चमोली : प्रकृति पर्व हरेला महोत्सव पर सेवा इंटरनेशनल द्वारा वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया।

उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला के अवसर पर जनपद के विभिन्न विकास खंडों गैरसैंण, कर्णप्रयाग पोखरी ,जोशीमठ नारायण बगड़ के विभिन्न गांवों में सेवा इंटरनेशनल के अन्तर्गत वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया। जिसमें ग्राम वासियों के साथ ही सेवा से जुड़े महिला स्वयं सहायता समूह से की महिलाएं, किशोरी समूहों से जुड़ी छात्राएं उपस्थित रही । वृक्षारोपण कार्यक्रम में औषधीय एवं फलदार वृक्षों को रोपित किया गया।

इस कार्यक्रम के माध्यम से एक हजार वृक्षों को रोपित किया गया । जिसमें 500 से भी अधिक कार्यकर्ताओं ने अपनी भागेदारी निभाई। वृक्षारोपण कार्यक्रम में सेवा इंटरनेशनल के सूर्यकान्त ड्यूंडी, मीना,सरिता कुंवर,लता,विनोदनी,तस्वीरा,हंसी, विवेक पंत, शकुंतला, गीता, संजय बुटोला आदि ने सहयोग किया।

