
चमोली : चमोली जिले के वरिष्ठ पत्रकार क्रांति भट्ट एवं स्वतंत्र पत्रकार संजय कुंवर गौरा देवी पुरस्कार से होंगे सम्मानित।
जोशीमठ विकासखंड के दूरस्थ उर्गमघाटी में हर वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस का भव्य आयोजन किया जाता है। जिसमें दो दिवसीय पर्यावरण संरक्षण, लोक-संस्कृति एवं पर्यटन पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिभाओं को गौरा देवी पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है। इस वर्ष जन-सरोकारों की पत्रकारिता के लिए दैनिक हिन्दुस्तान समाचार के चमोली जिला प्रभारी वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी क्रांति भट्ट और स्वतंत्र पत्रकार एवं पहाड़ रफ्तार समाचार पोर्टल के समाचार संपादक संजय कुंवर जोशीमठ को सम्मानित किया जाएगा।

