चमोली : बदरीनाथ धाम में नियम विरुद्ध दुकान तोड़ने पर दुकानदारों में आक्रोश, कार्रवाई की मांग

Team PahadRaftar

पहाड़ रफ्तार

चमोली : बदरीनाथ धाम में कपाट बंद होने के बाद शंकराचार्य आश्रम क्षेत्र में स्थित दुकानों को नियम विरुद्ध तोड़ दिया गया है। जिससे दुकानदारों में आक्रोश बना हुआ है। प्रभावितों ने जिलाधिकारी से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की।

दुकान संचालक श्याम लाल,राजेन्द्र प्रसाद गोस्वामी, कमल सिंह नेगी,कमल सिंह, रामप्रसाद उनियाल, चंद्रमोहन एवं टीका सिंह चौहान ने शंकराचार्य आश्रम प्रबंधन पर आरोप लगाया कि बिना उनके अनुमति एवं नोटिस दिए बिना ही उनके दुकानों को बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने के बाद 27 नवंबर को तोड़ दिया गया है जो कि पूरी तरह नियम विरुद्ध है। कहा कि उनके दुकानों में लाखों का सामना था। उन्होंने कहा कि ब्रह्मलीन शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज द्वारा उन्हें दुकान संचालित करने को दिया गया था। उन्होंने मामले में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप कर मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है।

Next Post

उर्गमघाटी : पल्ला - जखोला गांव में मणों मेला संपन्न, मां भगवती आशीष देकर कैलाश को हुई विदा

रघुबीर नेगी  उर्गमघाटी  : पल्ला – जखोला गांव में तीन दिवसीय मणों मेला हुआ संपन्न, सुख समृद्धि खुशहाली का आशीष देकर मां भगवती नन्दा स्वनूल कैलाश को हुई विदा। 40 वर्षों के लम्बे अन्तराल के बाद उर्गमघाटी के पड़ोसी गांव सनवैली के नाम से प्रसिद्ध पल्ला – जखोला में नन्दा […]

You May Like