चमोली : चिपको नेत्री गौरा देवी के जन्म – शताब्दी पर डाक टिकट किया जारी

Team PahadRaftar

संजय कुंवर रैंणी गांव 

चमोली : देश और दुनिया को चिपको आन्दोलन के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का सन्देश देने वाले रैणी गांव में आज 25 अक्टूबर, 2025 को चिपको आन्दोलन प्रणेता स्व० गौरा देवी के जन्म- शताब्दी समारोह के उपलक्ष्य में पर्यावरण संरक्षण की विषय-वस्तु पर आधारित एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन नंदा देवी राष्ट्रीय उद्यान के तत्वावधान सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्व० गौरा देवी जी के 100वें जन्म वर्ष को स्मरणीय बनाना एवं भारतीय डाक विभा द्वारा उनके सम्मान में जारी किए गए Customized My Stamp तथा Special Cover का विमोचन करना रहा, जो उन समर्पित एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि थी।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सुबोध उनियाल मंत्री (वन, भाषा, निर्वाचन एवं तकनीकी शिक्षा उत्तराखंड सरकार, अध्यक्षता क्षेत्रीय विधायक लखपत सिंह बुटोला, विधायक (बदरीनाथ विधानसभा क्षेत्र) व विशिष्ट अति के रूप में स्व० गौरा देवी जी के सुपुत्र चंद्र सिंह राणा व डाक विभाग की ओर से श्रीमती शशि शालिनी, मुख्य पोस्ट मास्टर जनरल, उत्तराखंड, अनसूया प्रसाद चमोला, निदेशक, डाक विभाग उपस्थित रहे।

स्थानीय ग्रामीणजन, रैणी, लाता एवं अन्य ग्रामों के प्रधान, वन पंचायत सरपंच, महिला एवं युवक मंगल दलों, मीडिया प्रतिनिधि, वन एवं अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों तथा स्थानीय ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। लाता एवं रैणी ग्राम के महिला मंगल दलों द्वारा चिपको आंदोलन की थीम पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई, जिनके माध्यमः प्रकृति संरक्षण एवं पर्यावरणीय जागरुकता का संदेश दिया गया। चंद्र सिंह राणा (स्व. गौरा देवी जी के सुपुत्र) ने अपनी मात की स्मृतियों को साझा किया, वहीं वन पंचायत सरपंचों द्वारा मुख्य अतिथि के समक्ष ज्ञापन प्रस्तुत किया। मंत्री ने सम्बोधन में स्व० गौरा देवी जी को पर्यावरण संरक्षण की प्रतीक बताते हुए उन्हें नमन किया।

उन्होंने कहा कि “गौरा देवी जी के संघर्ष से यह सीख मिलती है कि एक सामान्य नागरिक भी पर्यावरण संरक्षण में अभूतपू योगदान दे सकता है। उन्होंने केवल अपने पगरैंणी (रेणी) के जंगलों को ही नहीं, बल्कि पूरे उत्तराखंड और समूचे देश के वनों व बचाने की प्रेरणा दी।” मा0 मंत्री जी ने कहा कि ‘वन बचाओ, जीवन बचाओ’ का संदेश आज भी उतना ही प्रासंगिक है जितन चिपको आंदोलन के समय था। मानव-वन्यजीव सह-अस्तित्व को समय की आवश्यकता बताते हुए जनभागीदारी को बढ़ाने हे सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।

विधायक लखपत सिंह बुटोला ने कहा कि गौरा देवी जी और रैणी की महिलाओं ने उस दौर में जो साह दिखाया, वह केवल पेड़ों को बचाने का संघर्ष नहीं था, बल्कि अपने अधिकारों, अपने हक – हकूक और अपनी आने वाली पीढ़ियों के भविष्य की रक्षा का आंदोलन था।

प्रमुख वन संरक्षक / वन्यजीव प्रतिपालक उत्तराखंड श्री रंजन कुमार मिश्र ने वन विभाग की विभिन्न जन-सहभागिता से जुड़ी योजनाओं तथा मानव वन्य जीव संघर्ष रोकथाम के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में जानकारी दी।

उन्होंने नंदा देवी क्षेत्र के ग्रामों में चल रहे वन-जन सहयोग के प्रयासों की सराहना की और जनप्रतिनिधियों तथा ग्रामीणों से आग्रह किया वे सहभागी संरक्षण मॉडल को और सशक्त करें ताकि आने वाली पीढ़ियां भी स्वच्छ पर्यावरण का लाभ उठा सकें। कार्यक्रम का समापन उप वन संरक्षक, नंदा देवी राष्ट्रीय उद्यान, महातिम यादव द्वारा प्रस्तुत धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

Next Post

बदरीनाथ : बदरी विशाल के दर्शन कर सीएम धामी ने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

माणा गांव में देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव का भव्य समापन  सीएम धामी बोले वाइब्रेंट गांवों की आर्थिकी को मिलेगा नया संबल बदरी विशाल के दर्शन कर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की संजय कुंवर  बदरीनाथ : देश के प्रथम गांव माणा में आयोजित दो दिवसीय देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव का […]

You May Like