चमोली : शिक्षक मनोज सती के नेतृत्व में मतदान कर्मियों ने किया पौधरोपण

Team PahadRaftar

चमोली : बदरीनाथ विधानसभा उप चुनाव में शिक्षक व पर्यावरण प्रेमी मनोज सती ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश।

Oplus_0

शिक्षक मनोज सती शिक्षण कार्य के साथ अतरिक्त समय में पर्यावरण संरक्षण के लिए लंबे समय से कार्य कर रहे हैं। उनके इस पुनीत कार्य की चंहुओर प्रशंसा हो रही है।
बदरीनाथ विधानसभा उप चुनाव में मनोज सती द्वारा प्राथमिक विद्यालय रेगडी में मतदान संपन्न होने के बाद पीठासीन अधिकारी के साथ मिलकर पौधरोपण किया गया। इस दौरान उनके साथ अन्य मतदान कर्मियों ने भी वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर पीठासीन अधिकारी दिनेश कुनियाल, जयबीर सिंह, अनुप सिंह बीएलओ लीला देवी, आशा कार्यकत्री सरिता देवी, महावीर सिंह, गोपाल दत्त और सुरक्षा कर्मी बलबीर सिंह उपस्थित थे।

Next Post

जोशीमठ : बदरीनाथ हाईवे जोशीमठ में आज दोपहर तक खुलने की उम्मीद, पैदल आवाजाही शुरू

संजय कुंवर जोशीमठ : बदरीनाथ हाईवे जोशीमठ के पास भूस्खलन होने से चार दिनों से बंद है, बीआरओ द्वारा दिन – रात युद्धस्तर पर हाईवे खोलने का कार्य किया जा रहा है। आज सुबह से जहां पैदल के साथ दोपहिया वाहनों के लिए हाईवे खुल गया है। जिससे हजारों लोग […]

You May Like