चेतावनी : चमोली पुलिस मनमाना किराया वसूलने वाले टैक्सी चालकों पर करेगी कार्यवाही – पहाड़ रफ्तार

Team PahadRaftar

चारधाम यात्रा पर आने वाले दर्शनार्थियों से टैक्सी चालकों द्वारा नहीं वसूला जाएगा मनमाना किराया, साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले टैक्सी चालकों के विरुद्ध पुलिस द्वारा की जाएगी आवश्यक वैधानिक कार्यवाही।

बदरीनाथ दर्शन हेतु आए यात्रियों से टैक्सी चालकों द्वारा मनमाना किराया वसूले जाने की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक चमोली श्वेता चौबे के निर्देशन में यातायात निरीक्षक चमोली प्रवीण आलोक द्वारा जोशीमठ क्षेत्र में टैक्सी चालकों से वार्तालाप कर किसी भी दशा में क्षमता से अधिक सवारी ना ले जाने, निर्धारित मूल्य से अधिक किराया न वसूलने,शराब पीकर वाहन ना चलाने,सख्ती से यातायात नियमों का पालन करने हेतु निर्देशित किया गया। निरीक्षक यातायात द्वारा नियमों का उल्लंघन करने वाले टैक्सी चालकों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही करने की चेतावनी दी गयी।

Next Post

कुण्ड - चोपता गोपेश्वर राष्ट्रीय राजमार्ग में भूस्खलन से यातायात हुआ बाधित - लक्ष्मण नेगी ऊखीमठ

ऊखीमठ : कुण्ड – चोपता गोपेश्वर राष्ट्रीय राजमार्ग पर  संसारी के निकट राजमार्ग का एक बड़ा हिस्सा खिसकने से राजमार्ग पर यातायात बाधित हो गया है। राजमार्ग पर चट्टान खिसकने का कारण बरसात के समय ऊपरी हिस्से से पानी रिसाव होना माना जा रहा है। पुलिस प्रशासन द्वारा गुप्तकाशी – […]

You May Like