चमोली पुलिस ने आंकिक के स्थानान्तरण पर दी भावभीनी विदाई

Team PahadRaftar

चमोली पुलिस ने आंकिक के स्थानान्तरण पर दी भावभीनी विदाई

चमोली : पुलिस अधीक्षक चमोली रेखा यादव ने आंकिक उ0नि0(एम) सुदेश पुरी का स्थानान्तरण जनपद हरिद्वार होने पर पुलिस कार्यालय में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

बुधवार को विदाई समारोह में एसपी रेखा यादव द्वारा स्थानांतरित आंकिक के जनपद नियुक्ति के दौरान किए गये कार्यों की सराहना करते हुए नई जिम्मेदारियों का उच्च मनोबल एवं सकारात्मक दृष्टिकोण से निर्वहन करने के लिए शुभकामनाएं दी। विदाई समारोह में पुलिस उपाधीक्षक चमोली प्रमोद शाह, वाचक जयपाल नेगी, आशुलिपिक मनोज कुमार द्वारा स्थानान्तरण पुलिस अधिकारी की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए उनके साथ कार्य करने के अनुभव को साझा कर नव नियुक्ति के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई। समारोह में प्रतिसार निरीक्षक आनन्द सिंह रावत, निरीक्षक अभिसूचना सचिन चौहान, प्रधान लिपिक प्रदीप विष्ट सहित पुलिस कार्यालय के अन्य अधि0/कर्म0गण उपस्थित रहे।

Next Post

जोशीमठ भूधंसाव आपदा प्रभावितों ने निकाली विशाल जनाक्रोश रैली, विस्थापन और पुनर्वास विकल्प पत्र प्रशासन को लौटाया

जोशीमठ भूधंसाव आपदा प्रभावितों और मूल पुश्तैनी निवासियों ने निकाली जन आक्रोश रैली, विस्थापन और पुनर्वास विकल्प पत्र प्रशासन को लौटाए संजय कुंवर जोशीमठ : जोशीमठ भूधंसाव आपदा प्रभावित मूल निवासियों और पुस्तैनी निवासियों द्वारा आज मुख्य बाजार में जन आक्रोश रैली के माध्यम से एकजुटता दिखाते हुए प्रशासन के […]

You May Like