अच्छी खबर : चमोली पुलिस बेटियों को सिखा रही आत्मरक्षा के गुर – पहाड़ रफ्तार

Team PahadRaftar

चमोली पुलिस द्वारा स्कूली छात्राओं में आत्मविश्वास एवं सुरक्षा की भावना जाग्रत करने हेतु दिया गया आत्मरक्षा का प्रशिक्षण।महिला सुरक्षा एवं साइबर अपराधों की दी गयी महत्वपूर्ण जानकारियां।

पुलिस अधीक्षक चमोली श्रीमती श्वेता चौबे के निर्देशन में “एक साझू प्रयास, पुलिस वाला गुरजी का साथ ” यानि “आपका औऱ पुलिस का सामूहिक प्रयास” की थीम पर महिला हेल्पलाइन द्वारा बृहस्पतिवार को जूनियर हाईस्कूल नैग्वाड़ की छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें प्रशिक्षित महिला पुलिस कर्मियों के द्वारा छात्राओं को पंच बांधना, शरीर की कमजोर कड़ी पर वार करना, किसी की पकड़ से खुद को छुडाने के साथ पैरों से वार करने आदि तकनीकी का प्रशिक्षण दिया गया और स्कूली छात्राओं को योगा करने, पौष्टिक आहार लेने हेतु बताया गया।
उक्त जागरुकता कार्यक्रम के दौरान स्कूली छात्राओं को महिला हेल्पलाइन, गौरा शक्ति एप, महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों, गुड टच बेड टच, मानव तस्करी व आपातकालीन नम्बर डायल-112 बारे में जानकारी दी गयी एवं अपने साथ होने वाले किसी भी प्रकार के अपराध की सूचना तत्काल अपने परिजनों और पुलिस को देने हेतु प्रेरित किया गया।
स्कूली छात्राओं को महिला सम्बन्धी होने वाले साइबर अपराध एवं उनसे बचाव के तरीके, सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों, नशे की बढ़ती प्रवृत्ति एवं दुष्प्रभाव, सोशल साइट की जानकारी एवं सोशल मीडिया पर बरती जाने वाली सावधानियों, एटीएम/ बैंक फ्रॉड, साइबर क्राइम आदि के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी। जनपद चमोली पुलिस के स्तर से इस प्रकार के महत्तवपूर्ण जागरुकता कार्यक्रम निरन्तर चलाये जाते रहेंगे।

Next Post

उत्तराखंड की जनता को एकबार इसकी दूसरी बार उसकी सरकार बनाने की परिपाटी बदलनी होगी : राजनाथ सिंह

केएस असवाल गौचर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गौचर मैदान में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तराखंड के लोगों को एक बार इसकी तथा दूसरी बार उसकी सरकार बनाने की परिपाटी बदलनी होगी।उनका कहना था कि यहां के सर्वांगीण विकास के लिए कम से कम भाजपा […]

You May Like