चमोली पुलिस ने 16 ग्राम स्मैक के दो अभियुक्त को किया गिरफ्तार – पहाड़ रफ्तार

Team PahadRaftar

चमोली : नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध चमोली पुलिस की धरपकड़ लगातार जारी, 16 ग्राम स्मैक के साथ 2 अभियुक्त को किया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक चमोली प्रमेन्द्र डोबाल द्वारा नशे एवं ड्रग्स के अवैध कारोबार को जड़ से खत्म करने व अवैध तरीके से नशीले पदार्थों के कारोबार पर लगातार सख्ती बरती हुई है। नशा कारोबारियों पर नकेल कसने व जनपद चमोली को नशामुक्त बनाए जाने के लिये चैकिंग अभियान चलाकर समस्त क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्ष व एस0ओ0जी0 को वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। चमोली को नशामुक्त बनाने अभियान के तहत अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री करने वालों पर पुलिस लगातार सतर्क दृष्टि रखे हुई है।
बुधवार को कोतवाली कर्णप्रयाग पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर चैकिंग के दौरान गौचर बैरियर के पास से 2 अभियुक्तों को 16 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली कर्णप्रयाग पर सुसंगत धाराओं में अलग-अलग अभियोग पंजीकृत किये गये हैं। गिरफ्तार अभियुक्त से कड़ी पूछताछ में प्राप्त सूचनाओं के आधार पर पुलिस द्वारा उक्त सम्बन्ध में आगे भी कार्यवाही की जायेगी। अभियुक्तों को वैधानिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा।

1. नाम पता अभियुक्त-
अभियुक्त विवेक कंडारी उर्फ बिट्टू पुत्र ताजमहल सिंह कंडारी, निवासी-ग्राम-दुआ, पोस्ट-गौचर, थाना कर्णप्रयाग, जिला-चमोली, उम्र-28 वर्ष।

बरामद माल- 8.50 ग्राम अवैध स्मैक।

मु0अ0सं0- 57/22 धारा, 8/21 एन0डी0पी0एस0 एक्ट।

2. नाम पता अभियुक्त-
आलोक थपलियाल पुत्र राजेंद्र प्रसाद थपलियाल, निवासी-वार्ड नंबर 7 निकट द्रोणागिरी होटल, गौचर, थाना कर्णप्रयाग, जिला-चमोली, उम्र-28 वर्ष।

बरामद माल- 7.50 ग्राम अवैध स्मैक।

मु0अ0सं0- 58/22 धारा, 8/21 एन0डी0पी0एस0 एक्ट।

पुलिस टीम
1- पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन सुश्री नताशा सिंह।
2- उप0नि0 मानवेंद्र सिंह चौकी प्रभारी गौचर।
3- हे0कां0 दीवान सिंह।
4- कां0 संतोष।
5. कां0 राजेन्द्र सिंह रावत (तकनिकी सहयोगी सर्विलांस सैल चमोली)।
6- होमगार्ड विपिन राणा।

Next Post

जिलाधिकारी ने सभी निकायों को डोर-टू-डोर कूडा संग्रह पर फोकस करते हुए प्रत्येक नगर कस्बे को डस्टबीन फ्री के दिए निर्देश - पहाड़ रफ्तार

गोपेश्वर : उच्च न्यायालय नैनीताल में योजित रिट याचिका में पारित आदेशों के क्रम में वन पंचायतों के गठन संबधी अभिलेख ऑनलाइन करने और जिले में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन कार्याें को लेकर जिलाधिकारी हिमांशु खुराना की अध्यक्षता में संबधित विभागों के साथ बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया […]

You May Like