चमोली : अवैध पांच पेटी शराब के साथ पुलिस ने अभियुक्त को किया गिरफ्तार, वाहन किया सीज

Team PahadRaftar

एसपी चमोली रेखा यादव के निर्देशन में अवैध शराब की तस्करी पर लगाम लगाने में जुटी चमोली पुलिस ने तस्करों के मंसूबों को किया नाकाम।

पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने जिले की कमान संभालते ही ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू की है। जिससे एक के बाद एक अवैध कारोबारी पुलिस की गिरफ्त में आ रहे हैं।

शुक्रवार को अवैध रूप से परिवहन कर ले जायी जा रही 5 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ कोतवाली चमोली पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, परिवहन में प्रयुक्त वाहन को किया सीज। कोतवाली चमोली पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान क्षेत्रपाल के पास से वाहन संख्या UK-11- 2217 आल्टो कार में अभियुक्त विक्रम प्रसाद पुत्र उदय राम निवासी नंदानगर घाट से कुल 05 पेटी mac dowells अंग्रेजी अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध कोतवाली चमोली पर मु0अ0सं0 36/2023 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर परिवहन में प्रयुक्त वाहन को सीज़ किया गया।

 

Next Post

ऊखीमठ : तीन दिवसीय जागतोली दशज्यूला महोत्सव की तैयारियां संपन्न, धियाणियां पहुंचने लगी

लक्ष्मण नेगी ऊखीमठ : दशज्यूला क्षेत्र की हृदय स्थली के नाम से विख्यात जागतोली के खेल मैदान में नन्दाष्टमी के पावन पर्व पर लगने वाले तीन दिवसीय जागतोली दशज्यूला महोत्सव मेले की सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है। तीन दिवसीय जागतोली दशज्यूला महोत्सव के आयोजन को लेकर क्षेत्रीय जनता […]

You May Like