चमोली : पिकअप वाहन खाई में गिरी, पांच घायल

Team PahadRaftar

खाई में गिरी पिकअप, थाना थराली पुलिस का त्वरित रेस्क्यू

आज दिनांक 13.02.2026 को डायल 112 के माध्यम से समय लगभग 12:35 बजे सूचना प्राप्त हुई कि कूड़ा बैंड, थराली के समीप वाहन संख्या UK 18 CA 4255 पिकअप, जो हल्द्वानी से थराली की ओर आ रही थी, तकनीकी खराबी के कारण अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 30–40 मीटर गहरी खाई में गिर गई है।

सूचना मिलते ही थाना थराली पुलिस की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुँची। स्थानीय लोगों के सहयोग से पुलिस द्वारा त्वरित रेस्क्यू अभियान चलाया गया। दुर्गम ढलान और जोखिमपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद टीम ने तत्परता एवं सूझबूझ के साथ सभी घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला।

वाहन में कुल 05 व्यक्ति सवार थे, जिनमें से—

गंभीर घायल:

अंशु पुत्र हमीद मियां, निवासी पुराना रोडवेज, बरेली (उ.प्र.), उम्र 25 वर्ष

पप्पू पुत्र निवासी उपरोक्त, उम्र 50 वर्ष (पिता का नाम अज्ञात)

साधारण घायल:

सोहेल पुत्र बाबर, निवासी पुराना रोडवेज, बरेली, उम्र 45 वर्ष

अली पुत्र सराफत, निवासी उपरोक्त, उम्र 17 वर्ष

पुलिस एवं स्थानीय नागरिकों के संयुक्त प्रयास से सभी घायलों को तत्काल उपचार हेतु नजदीकी अस्पताल भिजवाया गया, जहाँ उनका उपचार जारी है।

थाना थराली पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

चमोली पुलिस आमजन से अपील करती है कि पर्वतीय मार्गों पर वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें तथा वाहन की तकनीकी स्थिति की पूर्व जांच अवश्य कर लें।

Next Post

औली : राष्ट्रीय स्कीइंग चैंपियनशिप का पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने किया शुभारंभ

विश्व प्रसिद्ध नेशनल हिम क्रीड़ा स्कीइंग विंटर कार्निवल का पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने किया शुभारम्भ नेशनल चैंपियनशिप में 17 राज्यों की टीमों के अलावा आइटीबीपी सीआरपीएफ व सेना की टीमें जोश उत्साह पूर्वक प्रतिभाग कर रही संजय कुंवर  औली : प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने औली में […]

You May Like