संजय कुंवर
चमोली : काली पहाड़ी से भूस्खलन होने से बिरही-निजमुला मोटर मार्ग एक सप्ताह से बंद पड़ी है। जिससे घाटी में पांच हजार की आबादी गांवों में हुई कैद हो गई। बीमार, स्कूली छात्रों और गर्भवती महिलाओं को हो रही खासी परेशानी। अपर जिलाधिकारी ने समय पर मार्ग न खोलने पर विभाग पर एफआईआर की दी चेतावनी!

विभाग की लापरवाही का परिणाम है कि निजमुला – घाटी मोटर मार्ग एक सप्ताह बाद भी आवाजाही के लिए नहीं खुल पाई है। ग्रामीणों द्वारा आंदोलन की चेतावनी और प्रशासन के सख्ती के बाद आज शाम तक ब्रिडकुल द्वारा मोटर मार्ग पैदल आवाजाही के लिए मार्ग खोल दिया गया है।
दरअसल 30 सितंबर को बिन बारिश काली पहाड़ी से भूस्खलन होने से निजमुला – घाटी मोटर मार्ग बंद हो गया था। निर्माणदाई संस्था ब्रिडकुल विभाग द्वारा कछुआ चाल से सड़क खोलने का कार्य किया जा रहा है। जिसके चलते निजमुला घाटी में 12 गांवों की लगभग पांच हजार आबादी गांव में कैद हो गई है। ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाओं के लिए कही किमी पैदल चलना पड़ रहा है। वहीं क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था न होने से लोग अंधेरे में रातें गुजारने को मजबूर हैं। सबसे अधिक समस्याएं गर्भवती महिलाओं, बीमार और स्कूली छात्रों को हो रही है।
क्षेत्र की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उपर जिलाधिकारी ने सड़क निर्माण कार्यदाई संस्था ब्रिडकुल के परियोजना प्रबंधक को मोटर मार्ग खोलने के लिए मशीनरी बढ़ाने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन कार्यदाई संस्था द्वारा इसे गंभीरता से नहीं लिया गया। जिसका परिणाम है कि एक सप्ताह बाद भी मोटर मार्ग आवाजाही के लिए नहीं खुल पाया है। वहीं ग्रामीणों के आक्रोश और प्रशासन की फटकार के बाद कार्यदाई संस्था हरकत में आई है और शाम तक पैदल मार्ग आवाजाही के लिए खोल दिया गया है।
व्यारा के प्रधान ब्रिज लाल ने बताया कि निर्माण दाई कंपनी की मनसा अवरुद्ध मोटर मार्ग खोलने की नहीं है, जहां पोकलैंड मशीन पर बकेट से मलवा हटाना था। वहां उन्होंने पोकलैंड मशीन पर ब्रेकर लगाया है इससे साफ जाहिर होता है इनकी मंशा सड़क मार्ग खोलने की नहीं है। मोली के प्रधान भगत सिंह ने बताया कि मोटर मार्ग एक सप्ताह से बंद पड़ी है, जिससे घाटी में खाद्यान्न संकट गहरा गया है। वहीं शादी सीजन के चलते लोगों को जरूरी सामान ले जाने के लिए भी परेशानियां उठानी पड़ रही है। बिजली और नेटवर्क सुविधा बंद पड़ी है। पूर्व प्रधान ईराणी मोहन नेगी ने विभाग से मोटर मार्ग जल्द से जल्द खोलने की मांग की है।
ब्रिडकुल विभाग के अवर अभियंता सचिन राठौर का कहना है कि सड़क को पैदल आवाजाही के लिए खोल दिया गया है। पहाड़ी से से रुक- रुक कर पत्थर गिरने के कारण सड़क को सुचारु करना करने में दिक्कतें आ रही है। सड़क को जल्द आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगा।

