चमोली : राष्ट्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता बिहार में चमोली के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर सभी गोल्ड मेडल किए अपने नाम

Team PahadRaftar

संजय कुंवर 

चमोली : बिहार के भागलपुर में राष्ट्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में ज्योतिर्मठ ट्रेनिंग सेंटर के खिलाड़ियों का रहा शानदार प्रदर्शन, सभी गोल्ड जीत कर उत्तराखंड का नाम किया रोशन।

विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान द्वारा आयोजित राष्ट्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता 25 सितंबर 2025 से 28 सितंबर 2025 तक भागलपुर बिहार में आयोजित की गई। पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्र का प्रतिनिधित्व अंडर 14 बालक वर्ग बालिका वर्ग में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ज्योर्तिमठ के प्रतिभावान टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया और राष्ट्रीय स्तर पर टेबल टेनिस प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल के साथ सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का पुरस्कार प्राप्त किया।

एसजीएफआई में प्रतिभाग करने की पात्रता भी अर्जित कर ली है। छात्र-छात्राओं की इस उपलब्धि ने ज्योर्तिमठ एवं उत्तराखंड का नाम गौरवान्वित किया है।

बता दें कि ये टीम खेल विभाग चमोली के मुख्य कोच विजय कुमार की अगुवाई में राष्ट्रीय स्तर की इस इवेंट्स में प्रतिभाग करने गई है और सभी प्रतिभागी खिलाड़ी बच्चे ज्योर्तिमठ टीटी ट्रैनिंग सेंटर के प्रशिक्षु खिलाड़ी बच्चे हैं। इस टीम में बालक वर्ग में अनमोल, प्रियांशु नेगी, समीर बालिका वर्ग में दिया, अदिति, जोया, विभूति, आंशिका नेगी ने प्रतिभाग किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य शंभू प्रसाद चमोला, विद्यालय के आचार्यों ने प्रतिभावान खिलाड़ियों कि इस शानदार उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए बधाई एवं भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष भुवन चंद उनियाल प्रबंधक हरेंद्र पंवार, उपाध्यक्ष भगवती प्रसाद कपरवान ने प्रतिभावान खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की टेबल टेनिस केंद्र के कोच विजय कुमार ने छात्रों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की। प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी ने भी ज्योर्तिमठ टेबल टेनिस सेंटर एवं सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ज्योर्तिमठ के इन छात्राओं की शानदार उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की और शुभकामनाएं प्रेषित की।

Next Post

गौचर : रामलीला में अंगद - रावण संवाद का भव्य मंचन, दर्शक हुए मंत्रमुग्ध

केएस असवाल  गौचर : गौचर जनकल्याण लोक सेवा समिति की कामधेनु रामलीला कमेटी के आठवें दिवस रावण – अंगद संवाद देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ रही। रामलीला के प्रसंग उद्धघाटन बदरीनाथ के विधायक लखपत बुटोला ने किया। इससे पूर्व कीर्तन मंडलियों की महिलाओं द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गयी […]

You May Like